Rubella Virus
एक्सक्लूसिव

झारखंड में पैर पसार रहा Rubella Virus, किन लक्षणों को न करें नजरअंदाज?

झारखंड में नए वायरस आने से लोगों में और स्वास्थय विभाग में हलचल मच गई है. इस वायरस का नाम है रूबेला वायरस इसे आम भाषा में जर्मन खसरा भी कहा जाता है.

By : Amisha Pathak
झारखंड में पैर पसार रहा Rubella Virus,  किन लक्षणों को न करें नजरअंदाज?

न्यूज़11 भारत
लाइफस्टाइल/डेस्क:
झारखंड में नए वायरस आने से लोगों में और स्वास्थय विभाग में हलचल मच गई है. इस वायरस का नाम है रूबेला वायरस इसे आम भाषा में जर्मन खसरा भी कहा जाता है. इस वायरस का पहला असर 10 साल की एक बच्ची में देखा गया. बात करें इस रूबेला वायरस की तो यह ऐसी बिमारी है जो RuV वायरस के संक्रमण से होती है. यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलता है. अगर ये किसी प्रेग्नन्ट महिला को जो जाए तो पेट में पल रहे बच्चे को जन्म से ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है. जानें क्या है इसके लक्षण और किन-किन चीजों को नहीं करना है नजरअंदाज.

क्या है रूबेला वायरस के लक्षण?
हल्के दाने होना इस वायरस का मुख्य लक्षण माना जाता है. यह चेहरे से शुरु होकर शरीर के बाकी हिस्सों में फैल जाता है. छोटे बच्चों में अगर कोई असामान्य दानें दिख रहें हैं तो इसे नजरअंदाज न करें. क्योंकि, बच्चों में दानें अक्सर पहला लक्षण होता है. वहीं, बड़े बच्चों और वयस्कों में दाने अन्य कुछ लक्षणों के शुरु होने के बाद दिखाई देते हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि कई लोगों में इसके कोई लक्षण नहीं दिखाई देते है. लेकिन फिर भी वे रूबेला को दूसरों में फैला सकते हैं. रूबेला के लक्षणों में निम्नलिखित शामिल हैं:

  • खरोच
  • हल्का बुखार 
  • खांसी
  • गला खराब होना
  • बहती नाक
  • सिरदर्द
  • गुलाबी आंख
  • जोड़ों में दर्द
  • बेचैनी
  • सूजी हुई लसीका ग्रंथियां

क्या है इलाज ?
रूबेला वायरस के लिए ऐसे तो कोई इलाज नहीं है. यह आमतौर पर खुद ठीक हो जाता है. लेकिन, अगर यह वायरस किसी व्यक्ति में पॉजिटिव निकल आए, तो ऐसे में दूसरे लोगों से स्वस्थ्य होने तक दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है. 

यह भी पढ़ें: क्या आंखों के रंग से मिलता-जुलता होता है बालों का रंग? जानें क्या हैं कनेक्शन

संबंधित सामग्री

सुन्दर प्रस्तुतियों से कलकत्ता पब्लिक स्कूल के छात्रों ने समझाया आयुर्वेद  का महत्व, आयुर्वेद दिवस पर दी कई प्रस्तुतियां

सुन्दर प्रस्तुतियों से कलकत्ता पब्लिक स्कूल के छात्रों ने समझाया आयुर्वेद का महत्व, आयुर्वेद दिवस पर दी कई प्रस्तुतियां

छात्र-छात्राओं ने स्लाइड व पीपीटी के माध्यम से आयुर्वेद के विभिन्न आयाम महर्षि धन्वंतरि तथा चरक के अवदान को किया साकार

एसबीयू में छाया उल्लास, हर्षोल्लास, सांस्कृतिक और पारम्परिक प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया करमा पर्व

एसबीयू में छाया उल्लास, हर्षोल्लास, सांस्कृतिक और पारम्परिक प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया करमा पर्व

पारंपरिक वेशभूषा, लयबद्ध संगीत और मनमोहक नृत्य से विद्यार्थियों ने करमा पर्व की भावना व प्रकृति के प्रति आस्था को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया

अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार दो आरोपियों को 7-7 साल की सजा, लगाया गया 75-75 हजार रुपए का जुर्माना 

अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार दो आरोपियों को 7-7 साल की सजा, लगाया गया 75-75 हजार रुपए का जुर्माना 

अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार अभियुक्त दिगम महतो और झारीराम महतो को 7-7 साल की सजा सुनाई गयी है.

गजेन्द्र पटेल को झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश BJP ने दी बधाई

गजेन्द्र पटेल को झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश BJP ने दी बधाई

झारखंड के प्रदीप वर्मा तथा अनंत ओझा को उत्तरप्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने प्रदेश के नेताओं ने जताया हर्ष

चोरों से परेशान चैनपुर के व्यापारी पुलिस से लगा रहे मदद की गुहार, डेढ़ महीने में दूसरी चोरी से दहशत में है व्यवसायी

चोरों से परेशान चैनपुर के व्यापारी पुलिस से लगा रहे मदद की गुहार, डेढ़ महीने में दूसरी चोरी से दहशत में है व्यवसायी

व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की