जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष और श्रेया पांडेय ने शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

श्रेया पांडेय 99.48 परसेंटाइल और प्रणय प्रत्यूष ने 99.15 परसेंटाइल किया हासिल

By : News11 Bharat
जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष और श्रेया पांडेय ने शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू के एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज के छात्र प्रणय प्रत्यूष ने देश की प्रतिष्ठित जेईई मेंस 2026 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा  घोषित किए गए परिणामों में प्रणय प्रत्यूष ने 99.15 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का मान बढ़ाया है. प्रणय श्री कुमार प्रफुल्ल किरण एवं श्रीमती पूनम किरण के सुपुत्र हैं और उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. 

जबकि पलामू के एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज की छात्रा श्रेया पांडेय ने देश की प्रतिष्ठित जेईई मेंस 2026 की परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है.

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती इंद्राणी चटर्जी ने प्रणय प्रत्यूष को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया. सम्मान समारोह के दौरान प्रणय के अभिभावक भी मौजूद रहे जिन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया. प्राचार्या ने बताया कि विद्यालय के अनुभवी और योग्य शिक्षक अपने शैक्षणिक व तकनीकी ज्ञान का पूर्ण उपयोग कर छात्रों को बोर्ड के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी विशेष रूप से तैयार करते हैं.

विद्यालय में अत्याधुनिक शिक्षण सामग्री और स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से छात्रों की अवधारणाओं को स्पष्ट किया जाता है जिससे उन्हें कठिन विषयों को समझने में आसानी होती है. शिक्षकों द्वारा अतिरिक्त कक्षाएं लेकर छात्रों की समस्याओं का निवारण किया जाता है जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है. प्राचार्या ने इस सुखद परिणाम का श्रेय छात्र की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के निरंतर प्रयास और अभिभावकों के अटूट सहयोग को दिया है. उन्होंने प्रणय प्रत्यूष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और सफल करियर के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में श्रेया पांडेय ने 99.48 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। श्रेया श्री मिथिलेश कुमार पांडेय और श्रीमती रेखा पांडेय की सुपुत्री हैं और उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे जिले और विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है.  श्रेया ने भौतिकी में 99.48, गणित में 99.29 और रसायन विज्ञान में 99.16 परसेंटाइल अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है.

सफलता की इस गौरवपूर्ण घड़ी में श्रेया के माता-पिता ने विद्यालय के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एमके डीएवी के शैक्षणिक माहौल और अत्याधुनिक शिक्षण तकनीक ने उनकी बेटी के सपनों को नई उड़ान दी है. विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि स्मार्ट बोर्ड, योग्य शिक्षकों द्वारा समस्याओं का त्वरित निवारण और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति विशेष दृष्टिकोण ही ऐसे शानदार परिणाम का आधार बनते हैं। श्रेया पांडेय की इस सफलता ने विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है.

यह भी पढ़ें: भरनो में पेयजल समस्या को लेकर बैठक,खराब चापानल-जलमीनार की सूचना तुरंत देने के निर्देश

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार