न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- कई लोगों के होंठ काले होने से उनके चेहरे के सारे लुक खराब हो जाते हैं. आईए जानते हैं होंठ के गुलाबी करने के कुछ उपाए के बारे में..
कई लोगों के होंठ समय के साथ काला हो जाता है, जिससे चेहरे की सुंदरता प्रभावित होती है. होठों के काले होने की प्रक्रिया को हाइपरपिग्मेंटेशन कहा जाता है. इसमें होंठ और भी काले हो जाते हैं लेकिन इससे घबराने की जरुरत नहीं है, होठों का काला होना कई कारणों के वजह से होता है. जिसमें से शरीर में आयरण के कमी और बी12 की कमी से भी होता है. इससे त्वचा के पिग्मेंटेशन में असर पड़ता है. अक्सर आपने सिगरेट पीने वालों के होंठ काले देखे होंगे. चुंकि तंबाकु में मौजूद निकोटिन होठों के त्वचा को नुकसान पहुंचाता है और नेचुरल रंग को बिगाड़ देता है.
चाय व कैफिन के भी अधिक सेवन से होठों को नुकसान पहुंचता है. सुरज के हानिकारक किरणों के सामने आधिक समय तक रहने से भी त्वचा पर बुरा असर पड़ता है. इससे होठ के स्कीन में मेलानिन का उत्पादन बढ़ता है, जिससे होठ काले पड़ने लगते हैं.
होठों को गुलाबी बनाने के लिए क्या करें
आप भी होठों के कालापन से परेशान है और इसकी सुंदरता बढ़ाना चाहते हैं तो आपको नियमित रुप से होठों की देखभाल करनी होगी. धुप से बचाना होगा, हेल्दी डाइट लेनी होगी तभी होठों के रंगो में मनचाहा बदलाव देखने को मिल सकता है. गुलाबजल व ग्लिसरीन से आपके होठों को पोषण मिल सकता है, शुद्ध गुलाबजल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो होठोंको हाईड्रेट रखते हैं और उसकी रंगत में सुधार लाते हैं. ग्लिसरीन होठों को कोमलता प्रदान करती है.
शहद व नींबू की लेप लगाकर भी आप अपने होठ को गुलाबी बना सकते हैं. चुंकि शहद में एंटी-बैक्टीरियल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं वहीं नींबू में विटामिन सी पाए जाते हैं, इन दोनों को नियमित तौर पर लगाने से होठ को गुलाबी बनाए रखने में मददगार करती है.
ये भी पढ़ेंः- मोटा-मोटा कहकर चिढ़ाता था दोस्त, चाकू से हमला कर छात्र हुआ फरार