बैंक न्यूज़
एक्सक्लूसिव

रविवार को खुला रहेगा बैंक, जानिए आखिर क्यों हुआ साप्ताहिक छुट्टी में बड़ा बदलाव 

जानिए आखिर साप्ताहिक छुट्टी के दिन रविवार को बैंक क्यों खुला रहेगा?

By : Dipali Kumari
रविवार को खुला रहेगा बैंक, जानिए आखिर क्यों हुआ साप्ताहिक छुट्टी में बड़ा बदलाव 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
कल रविवार (27 सितंबर) को देशभर में सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे. और सभी बैंकों में सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज होगा. अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर साप्ताहिक छुट्टी के दिन रविवार को बैंक क्यों खुला रहेगा. और क्या अब हर रविवार को बैंक खुला रहेगा या सिर्फ कुछ चुनिंदा रविवार को ही बैंक खुले रहेंगे. तो चलिए इस आर्टिकल में आपके सभी सवालों का जवाब देते हैं.

सबसे पहले बात करते हैं कि आखिर रविवार को बैंक खुला क्यों रहेगा. दरअसल बैंक कर्मियों ने 28 सितंबर से तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है. सामान्यतः साप्ताहिक अवकाश के अनुसार 26-27 सितंबर बैंक बंद रहते और फिर 28 सितंबर से 30 सितंबर तक हड़ताल की वजह से बैंक बंद रहते. इस तरह लगातार 5 दिनों तक बैंकों का कामकाज ठप हो जाता, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता. 
इस समस्या से बचने के लिए RBI ने अधिसूचना जारी कर रविवार को बैंक खुला रखने का निर्देश दिया है.  और इसी वजह से कल रविवार को बैंक खुले रहेंगे. 

अब बात करते हैं कि क्या हर रविवार को बैंक खुले रहेंगे? तो बताते चलें ऐसा नहीं है सिर्फ इस रविवार यानि 27 सितंबर को ही बैंक खुले रहेंगे. इसके बाद सामान्य दिनों की तरह ही हर रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होगी. 

इसे भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड

संबंधित सामग्री

चंदवा में सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 8 वाहनों से 62,500 रुपये का ई-चालान

चंदवा में सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 8 वाहनों से 62,500 रुपये का ई-चालान

सड़क किनारे अथवा मुख्य सड़क पर अवैध रूप से यत्र-तत्र खड़े हल्के एवं भारी वाहनों के खिलाफ शनिवार को लातेहार परिवहन विभाग ने कार्रवाई की.

पिठोरिया: निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला, 9वीं कक्षा के छात्र को डिटेन कर भेजा गया बाल सुधार गृह 

पिठोरिया: निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला, 9वीं कक्षा के छात्र को डिटेन कर भेजा गया बाल सुधार गृह 

रांची के पिठोरिया क्षेत्र में स्थित एक निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण के एक चौंकाने वाले मामले की खबर सामने आई है.

गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती: पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीरें, 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित 

गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती: पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीरें, 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित 

गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई 33 करोड़ की भारी डकैती की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है.

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर हुई जांच, डीलर से मांगा गया स्पष्टीकरण

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर हुई जांच, डीलर से मांगा गया स्पष्टीकरण

गढ़वा जिले के केतार प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली की दुकान से अगस्त माह का राशन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से लिखित शिकायत की थी.

गढ़वा में बाइक से गिरकर महिला की मौत, पति के साथ घर लौट रही थी रेहाना खातून

गढ़वा में बाइक से गिरकर महिला की मौत, पति के साथ घर लौट रही थी रेहाना खातून

गढ़वा जिले के भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य पथ स्थित दुलहर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम बाइक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई.