न्यूज़11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले के भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य पथ स्थित दुलहर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम बाइक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान अरसली उत्तरी पंचायत के लामी टोला निवासी मंसूर खान की 22 वर्षीय पत्नी रेहाना खातून के रूप में हुई है. बताया गया कि मंसूर खान अपनी पत्नी रेहाना खातून के साथ बाइक से भवनाथपुर से अपने घर अरसली लौट रहे थे. इसी दौरान दुलहर पेट्रोल पंप के समीप बाइक अनियंत्रित होने से रेहाना सड़क पर गिर गई. हादसे में उसके माथे में गंभीर चोट लगी और काफी रक्तस्राव हुआ. राहगीरों की मदद से घायल रेहाना को ऑटो से भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां चिकित्सक डॉ. सूर्यकांत राज ने प्राथमिक उपचार के बाद ईसीजी कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के नारायण प्रसाद एवं उपेंद्र राम मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया.
गढ़वा में बाइक से गिरकर महिला की मौत, पति के साथ घर लौट रही थी रेहाना खातून
गढ़वा जिले के भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य पथ स्थित दुलहर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम बाइक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई.
संबंधित सामग्री
गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती: पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीरें, 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित
गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई 33 करोड़ की भारी डकैती की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है.
गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर हुई जांच, डीलर से मांगा गया स्पष्टीकरण
गढ़वा जिले के केतार प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली की दुकान से अगस्त माह का राशन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से लिखित शिकायत की थी.
गढ़वा जिले के कांडी की सात जनसमस्याओं को लेकर झामुमो ने गढ़वा उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र
मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे के नेतृत्व में प्रखंड कमिटी ने उठाई जनहित की आवाज
बिंदल मॉल में फायरिंग में शामिल तीनों अपराधियों की हुई पहचान, गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के बिंदल मॉल में फायरिंग में शामिल तीनों अपराधियों की पहचान हो गयी है.
गढ़वा पुलिस ने साइबर सुरक्षा से नशा मुक्ति तक, छात्रों को दी कानून की जानकारी
गढ़वा पुलिस ने कांडी थाना क्षेत्र के राजकीयकृत +2 विद्यालय कांडी में शनिवार को पुलिस की ओर से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया.