दुल्हे को चाकू मार भाग रहा था बदमाश, ड्रोन में कैद हुई वारदात, घायल दुल्हे को रिम्स में करवाया गया भर्ती

By : Jeevan Verma
दुल्हे को चाकू मार भाग रहा था बदमाश, ड्रोन में कैद हुई वारदात, घायल दुल्हे को रिम्स में करवाया गया भर्ती

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
अमरावती के बडनेरा में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हे को चाकू से हमला करने की खबर सामने आ रही है. ये घटना ड्रोन कैमरे में कैद कर ली गई है. आरोपी का पीछा भी किया गया. बताया जा रहा है कि डीजे पर नाचते समय अचानक से धक्का लगने के बाद ये विवाद शुरु हुआ था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. अमरावती के साहिन लॉन में चल रही शादी के मंच पर अचानक से दुल्हे पर जानलेवा हमला किया गया. इसमें दुल्हा गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना को ड्रोन कैमरे में रिकार्ड कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक फिर्यादी सुजल राम समुद्रे (22) की शादी सोमवार रात लगभग 10 बजे हो रही थी, तभी आरोपी राघव जितेंद्र बक्सी मंच के पास आया और लोहे के एक चाकू से दुल्हे के बाईं जांघ और घुटने के पास तीन वार कर हमला कर दिया. हमले के बाद दुल्हे के पैर से अचानक से खून बहने लगा और समारोह में अफरा तफरी मच गया. डीजे में नाचते वक्त धक्का लगने से ये मामला शुरु हुआ, फिर मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर हमला कर दिया. हमला कर आरोपी भागने लगा था. फिर दुल्हे के पिता पर भी झपट्टा मारने की कोशिश की गई. 

ड्रोन कैमरे में आरोपी का चेहरा साफ देख सकते हैं. जिसने पुलिस को अहम सबूत भी दे दिया है. घटना का शिकायत करने के बाद वाडनेर पुलिस स्टेशन में अप क्र. 586/2025, कलम 109(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है. थाने दार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की खोजबीन शुरु कर दी है. 

दूल्हे को रिम्स हॉस्पीटल में करवाया गया भर्ती 
घायल दुल्हे को रिम्स में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थित बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी राघव जितेंद्र बक्सी फरार हैं बहुत जल्द ही उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. ड्रोन ऑपरेटर की सूझबूझ से आरोपी की पहचान आसान हुई है. 

ये भी पढ़ेंः- Exit Poll में NDA की सरकार बनते देख शेयर बाजार हुआ गदगद, लेकिन अगर महागठबंधन आई तो..
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई