Monday, Sep 1 2025 | Time 05:17 Hrs(IST)
झारखंड


अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत का गुमला में किया गया स्वागत

अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत का गुमला में किया गया स्वागत

नीरज कुमार साहू/न्यूज 11 भारत


गुमला/डेस्क:  छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व  मंत्री सह  अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत जी का झारखंड क्षेत्र दौरा चल रहा है! इस क्रम में पर्यटन भवन गुमला में कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया, गणेश राम भगत  ने कहा हमारे आदिवासी समाज में अराजकता है, आदिवासी समाज एकजुट नहीं हो रहे हैं,भारत में एकजुट होकर हम लोगों को एकता का परिचय देना होगा , तभी हमारे समाज में हो रहे धर्मांतरण और मतांतरण को रोक सकते हैं,जो आदिवासी अपना मूल -रीति विधि ,संस्कृति ,रुधिवादी ,परंपरा ,पुरखों से मिला हुआ विरासत को छोड़ चुके हैं ,वह आरक्षण का हकदार नहीं है! जो कि इन लोगों का डिलिस्टिंग होना बहुत जरूरी है, तभी यहां के मूल आदिवासियों को आरक्षण का लाभ मिल पाएगा और जो धर्मांतरण मतांतरण हो रहा है वह भी रुक जाएगा, मौके पर जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संयोजक राजवेल उराव , सह संयोजक दिनेश लकड़ा  ,जनजाति  सुरक्षा मंच के प्रांत सदस्य सनि टोपो , बनवासी कल्याण केंद्र के विभाग संगठन मंत्री खेदुनायक  ,युवा प्रमुख फसिया पंचायत के मुखिया नरेश उरांव , राजू उरांव  ,अमरमणि उराव  अनिता उराव, सोनामनी उराव, नरेश कुमार ,महेंद्र राव  सहित  कार्यकर्ता मौजूद थे.


यह भी पढ़ें: मधेशिया समाज का वार्षिकोत्सव आयोजित, कुल देव गणिनाथ पूजा का जन्मोत्सव मनाया गया

अधिक खबरें
धनबाद स्टेशन पर यात्रियों के बैग-ट्रॉली उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, रेलवे पुलिस ने दो को पकड़ा
अगस्त 31, 2025 | 31 Aug 2025 | 10:06 PM

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत धनबाद स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने यात्रियों के बैंग और ट्रॉली उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. रेलवे स्टेशन पर लगाये गये CCTV की मदद से इस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. रेलवे पुलिस ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार

हेरहंज थाना क्षेत्र के डातम-पातम जलप्रपात में दर्दनाक हादसा, दो युवकों डूबे, एक का शव बरामद-दूसरे की तलाश जारी
अगस्त 31, 2025 | 31 Aug 2025 | 9:30 PM

हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध डातम-पातम जलप्रपात में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान सन्नी कुमार (उम्र लगभग 20 वर्ष) एवं नितेश कुमार (उम्र लगभग 22 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों युवक पलामू जिले के मेदनीनगर रजवाडीह के निवासी बताए जा रहे हैं.

पश्चिम बंगाल के 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मज़बूत करने के लिए आजसू पार्टी ने झालदा में की बैठक
अगस्त 31, 2025 | 31 Aug 2025 | 9:26 PM

026 के विधानसभा चुनाव से पहले आजसू पार्टी पश्चिम बंगाल के बागमुंडी विधानसभा क्षेत्र में फिर से सक्रिय हो गई है. रविवार दोपहर झालदा शहर में झालदा-1 प्रखंड के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई. इसके साथ ही मारू

मानभूम व्याहूत कलवार समाज ने मनाया वार्षिक कुलदेवता पूजा व पारिवारिक मिलन समारोह
अगस्त 31, 2025 | 31 Aug 2025 | 9:19 PM

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के झालदा कम्युनिटी हाल में आज मानभूम व्याहूत कलवार समिति द्वारा अपने कुलदेवता बलभद्र जी का वार्षिक पूजन उत्सव सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड व बंगाल के विभिन्न क्षेत्र

पटना में वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी के साथ रहेंगे CM हेमंत सोरेन, इंडिया गठबंधन की एकता का देंगे संदेश: विनोद पांडेय
अगस्त 31, 2025 | 31 Aug 2025 | 9:19 PM

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि वोट अधिकार यात्रा ने भाजपा और एनडीए की नींद उड़ा दी है. उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा दृश्य देखने को मिलेगा.