देश-विदेशPosted at: अगस्त 22, 2025 सांसद आदित्य साहू ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड बीजेपी प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आत्मीय मुलाकात की. राष्ट्रपति ने सभी से पारिवारिक जीवन के साथ-साथ झारखंड की सांस्कृतिक, पारंपरिक रीति रिवाज़ पर चर्चा की. आदित्य साहू ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड से अत्यंत आत्मीय नाता है. उन्होंने झारखंड के राज्यपाल के रूप में राज्य की जनता का मार्गदर्शन किया है. आदित्य साहू ने राष्ट्रपति का हृदय से आभार प्रकट किया.