Tuesday, Jul 1 2025 | Time 11:49 Hrs(IST)
  • HEC प्रबंधन और श्रमिकों के बीच विवाद गहराया, करीब 1400 मजदूरों को बिना नोटिस के कारखाने में अनुमति से किया इनकार
  • यात्रीगण कृपया ध्यान दें! झारखंड में आज से इन ट्रेनों का बढ़ा किराया जानिए कितनी पड़ी जेब पर मार
  • खूंटी में दिल दहला देने वाला कांड: 16 दिन बाद जमीन में दबा मिला युवक का शव, दोस्त हिरासत में
  • डुमरी-गिरिडीह रोड पर बड़ा हादसा! पुल का रेलिंग तोड़ नदी में गिरा ट्रेलर, ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
  • बिहार चुनाव को लेकर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को बनाया गया पर्यवेक्षक
  • बिहार चुनाव को लेकर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को बनाया गया पर्यवेक्षक
  • चाकुलिया में डेढ़ करोड़ की लूट! चाकू और पिस्तौल की नोक पर ज्वेलर्स से छीना बैग, थाना प्रभारी ने बाइक से पश्चिम बंगाल तक किया पीछा
  • मानसून के दौरान आज से 3 माह के लिए बेतला नेशनल पार्क रहेगा बंद
  • आज से सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, पटना से लेकर रांची तक सभी को राहत जानें नया रेट
  • Jharkhand: अगले कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानिए क्या है मामला
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में आफत की बारिश! जमशेदपुर डूबा रांची-खूंटी में कहर, 3 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी
देश-विदेश


मोदी सरकार 3.0 के कैबिनेट का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

अमित शाह ही होंगे गृह मंत्री
मोदी सरकार 3.0 के कैबिनेट का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः मोदी कैबिनेट की बैठक में विभागों का बंटवारा कर दिया गया  है. नागपूर से सांसद नितिन गडकरी को एक बार फिर सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है. उनके साथ इस मंत्रालय के लिए अजय टमटा व हर्ष मल्होत्रा के रूप में दो राज्य मंत्री होंगे. वहीं राजनाथ सिंह को भी दोबारा रक्षा मंत्री बनाया गया है. 

 

यह बनें केन्द्रीय मंत्री 



  1. एस जयशंकर को भी फिर से विदेश मंत्रालय का प्रभार मिला है.

  2. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय के साथ आवास और शहरी मंत्रालय मिला है.

  3. वहीं गृह मंत्रालय अमित शाह के पास ही रहेगा.

  4. अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्री बनाया गया है. 

  5. निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय बरकरार रखेंगी. 

  6. मध्य प्रदेश के पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायत एवं ग्रामिण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

  7. हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस विभाग में शोभा करंदलाजे को राज्य मंत्री बनाया गया है.

  8. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

  9. ज्योतिरादित्य सिंधिया को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और दूरसंचार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. 

  10. प्रह्लाद जोशी को खाद्य, उपभोक्ता और रिन्यूएबल एनर्जी विभागों की जिम्मेदारी दी गई है.

  11. टीडीपी के नेता राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. 

  12. झारखंड के कोडरमा से बीजेपी सांसद अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. 

  13. रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक मामलों के विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है.

  14. गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय को जिम्मेदारी दी गई है. 

  15. केरल से एकमात्र बीजेपी सांसद सुरेश गोपी और राव इंद्रजीत सिंह को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है.

  16. सीआर पाटिल को जल शक्ति विभाग का मंत्री बनाया गया है. 

  17. धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

  18. जेडीएस (JDS) के कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्री बनाया गया है.

  19. पीयूष गोयल को वाणिज्य और उद्योग मंत्री बनाया गया है. 

  20. JDU कोटे से राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह को पंचायती राज मंत्री तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री बनाया गया है. 

  21. असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री बनाया गया है. 

  22. डॉ. वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बनाया गया है. 

  23. किंजरापु राममोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है. 

  24. जुएल ओराम को जनजातीय मामले का मंत्री बनाया गया है. 

  25. गिरिराज सिंह को वस्त्र मंत्री बनाया गया है. 

  26. भूपेंद्र यादव को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया है. 

  27.  किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्री तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्री बनाया गया है. 

  28. हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री बनाया गया है. 

  29. डॉ. मनसुख मंडाविया को श्रम और रोजगार मंत्री और युवा मामले और खेल मंत्री बनाया गया है. 

  30. चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाया गया है. 

  31. जी. किशन रेड्डी को कोयला मंत्री और खान मंत्री बनाया गया है. 

  32. रांची से सांसद संजय सेठ को रक्षा राज्य मंत्री बनाया गया है. 



इन्हें मिली केन्द्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी 


1. जितिन प्रसाद को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


2. श्रीपद येसो नाइक को ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


3. पंकज चौधरी को वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


4. कृष्ण पाल को सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


5. रामदास अठावले को मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


6. राम नाथ ठाकुर को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


7. नित्यानंद राय को गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


8. अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


9. वी. सोमन्ना को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


10. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी को ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


11. प्रो. एस. पी. सिंह बघेल को मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


12. शोभा करंदलाजे को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


13. कीर्तिवर्धन सिंह को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


14. बी. एल. वर्मा को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


15. शांतनु ठाकुर को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


16. सुरेश गोपी को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


17. डॉ. एल. मुरुगन को सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


18. अजय टम्टा को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


19. बंडी संजय कुमार को गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


20. कमलेश पासवान को ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


21. भागीरथ चौधरी को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


22. सतीश चंद्र दुबे को कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा खान मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


23. संजय सेठ को रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


24. रवनीत सिंह को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


25. दुर्गादास उइके को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


26. रक्षा निखिल खडसे को युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


27. सुकांत मजूमदार को शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


28. सावित्री ठाकुर को महिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


29. तोखन साहू को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


30. राज भूषण चौधरी को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


31. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा को भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


32. हर्ष मल्होत्रा को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


33. निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली.


34. मुरलीधर मोहोल को सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


35. जॉर्ज कुरियन को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली पबित्रा मार्गेरिटा को विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


 



 

 

अधिक खबरें
अंतरिक्ष में काम पर लगे शुभांशु शुक्ला, शैवाल को भविष्य का भोजन बनाने पर किया शोध
जून 30, 2025 | 30 Jun 2025 | 10:29 PM

एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचे भारतीय वैज्ञानिक शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में अपने शोध कार्य में लग गये. अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंच कर पहले अंतरिक्ष यात्री बने शुभांशु अपने 3 अन्य साथियों के साथ की वैज्ञानिक प्रयोग करने वाले हैं जिनका भविष्य में धरती और मनुष्य के लिए उपयोग हो सकता है. शुभांशु ने माइक्रोग्रैविटी

सिंधु जल संधि खत्म करने से भारत को क्या होगा फायदा, बतायेंगे मोदी के मंत्री
जून 30, 2025 | 30 Jun 2025 | 9:39 PM

पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता रद्द करने के बाद भले ही सीमा पार हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन सीमा के इस पर यह तैयारी हो चुकी है कि पानी का अधिक से अधिक और बेहतर उपयोग कैसे किया जा सकता है. केन्द्र की मोदी सरकार अब इससे भी एक कदम आगे जाकर सोच रही है. केन्द्र सरकार ने यह फैसला किया है कि अपने देश की जनता हो

महेंद्र सिंह धोनी को मिला 'Captain Cool' ट्रेडमार्क, कानूनी रूप से बनी उनकी पहचान
जून 30, 2025 | 30 Jun 2025 | 9:31 PM

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब कानूनी रूप से "कैप्टन कूल" के नाम से पहचाने जा सकते हैं. धोनी द्वारा इस उपनाम को ट्रेडमार्क कराने के लिए दी गई अर्जी को मंजूरी मिल गई है और यह अब आधिकारिक रूप से विज्ञापित भी कर दिया गया है. यह ट्रेडमार्क क्लास 41 के तहत रजिस्टर्ड किया गया है, जो खेल प्रशिक्षण, प्रशिक्षण सुविधाओं और स्पोर्ट्स कोचिंग सेवाओं से जुड़ा है.

भारत को मिला ऐसा दुर्लभ मृदा तत्व, अब तक एकाधिकार जमाये चीन की उड़ जायेगी नींद
जून 30, 2025 | 30 Jun 2025 | 9:03 PM

भारत ने तेलंगाना के कोयला खदानों से ऐसा दुर्लभ मृदा तत्व खोज निकाला है जिसके बारे में खुद भारत सरकार कह रही है कि यह खोज भारत के लिए उपलब्धि है तो दुनिया की नींद उड़ाने वाली भी है. भारत में यह जो मृदा तत्व मिला है, उस पर वह चीन पर निर्भर था, लेकिन अब इस पर न सिर्फ एकाधिकार हो जायेगा, बल्कि पूरी तरह से आत्म निर्भर।

ऑपरेशन सिंदूर का ऐसा खौफ, जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद पाकिस्तान से भागा
जून 30, 2025 | 30 Jun 2025 | 8:12 PM

अपने आतंकियों के बूते भारत को दहलाने की कोशिशें करने वाले आतंकियों की आज हालत क्या है, यह जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद की पतली हुई हालत से समझा जा सकता है. पाकिस्तान से जो जानकारी आ रही है, वह बता रही है कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, उसका आतंकियों