Sunday, Jul 13 2025 | Time 03:25 Hrs(IST)
देश-विदेश


मोदी सरकार 3.0 के कैबिनेट का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

अमित शाह ही होंगे गृह मंत्री
मोदी सरकार 3.0 के कैबिनेट का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः मोदी कैबिनेट की बैठक में विभागों का बंटवारा कर दिया गया  है. नागपूर से सांसद नितिन गडकरी को एक बार फिर सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है. उनके साथ इस मंत्रालय के लिए अजय टमटा व हर्ष मल्होत्रा के रूप में दो राज्य मंत्री होंगे. वहीं राजनाथ सिंह को भी दोबारा रक्षा मंत्री बनाया गया है. 

 

यह बनें केन्द्रीय मंत्री 



  1. एस जयशंकर को भी फिर से विदेश मंत्रालय का प्रभार मिला है.

  2. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय के साथ आवास और शहरी मंत्रालय मिला है.

  3. वहीं गृह मंत्रालय अमित शाह के पास ही रहेगा.

  4. अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्री बनाया गया है. 

  5. निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय बरकरार रखेंगी. 

  6. मध्य प्रदेश के पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायत एवं ग्रामिण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

  7. हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस विभाग में शोभा करंदलाजे को राज्य मंत्री बनाया गया है.

  8. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

  9. ज्योतिरादित्य सिंधिया को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और दूरसंचार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. 

  10. प्रह्लाद जोशी को खाद्य, उपभोक्ता और रिन्यूएबल एनर्जी विभागों की जिम्मेदारी दी गई है.

  11. टीडीपी के नेता राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. 

  12. झारखंड के कोडरमा से बीजेपी सांसद अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. 

  13. रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक मामलों के विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है.

  14. गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय को जिम्मेदारी दी गई है. 

  15. केरल से एकमात्र बीजेपी सांसद सुरेश गोपी और राव इंद्रजीत सिंह को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है.

  16. सीआर पाटिल को जल शक्ति विभाग का मंत्री बनाया गया है. 

  17. धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

  18. जेडीएस (JDS) के कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्री बनाया गया है.

  19. पीयूष गोयल को वाणिज्य और उद्योग मंत्री बनाया गया है. 

  20. JDU कोटे से राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह को पंचायती राज मंत्री तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री बनाया गया है. 

  21. असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री बनाया गया है. 

  22. डॉ. वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बनाया गया है. 

  23. किंजरापु राममोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है. 

  24. जुएल ओराम को जनजातीय मामले का मंत्री बनाया गया है. 

  25. गिरिराज सिंह को वस्त्र मंत्री बनाया गया है. 

  26. भूपेंद्र यादव को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया है. 

  27.  किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्री तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्री बनाया गया है. 

  28. हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री बनाया गया है. 

  29. डॉ. मनसुख मंडाविया को श्रम और रोजगार मंत्री और युवा मामले और खेल मंत्री बनाया गया है. 

  30. चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाया गया है. 

  31. जी. किशन रेड्डी को कोयला मंत्री और खान मंत्री बनाया गया है. 

  32. रांची से सांसद संजय सेठ को रक्षा राज्य मंत्री बनाया गया है. 



इन्हें मिली केन्द्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी 


1. जितिन प्रसाद को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


2. श्रीपद येसो नाइक को ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


3. पंकज चौधरी को वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


4. कृष्ण पाल को सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


5. रामदास अठावले को मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


6. राम नाथ ठाकुर को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


7. नित्यानंद राय को गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


8. अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


9. वी. सोमन्ना को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


10. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी को ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


11. प्रो. एस. पी. सिंह बघेल को मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


12. शोभा करंदलाजे को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


13. कीर्तिवर्धन सिंह को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


14. बी. एल. वर्मा को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


15. शांतनु ठाकुर को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


16. सुरेश गोपी को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


17. डॉ. एल. मुरुगन को सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


18. अजय टम्टा को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


19. बंडी संजय कुमार को गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


20. कमलेश पासवान को ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


21. भागीरथ चौधरी को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


22. सतीश चंद्र दुबे को कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा खान मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


23. संजय सेठ को रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


24. रवनीत सिंह को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


25. दुर्गादास उइके को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


26. रक्षा निखिल खडसे को युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


27. सुकांत मजूमदार को शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


28. सावित्री ठाकुर को महिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


29. तोखन साहू को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


30. राज भूषण चौधरी को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


31. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा को भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


32. हर्ष मल्होत्रा को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


33. निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली.


34. मुरलीधर मोहोल को सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


35. जॉर्ज कुरियन को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली पबित्रा मार्गेरिटा को विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली 


 



 

 

अधिक खबरें
बेंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में 7वीं ओपन इंडिया अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 2:13 PM

11-12 जुलाई को बेंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में 7वीं ओपन इंडिया अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन किया गया हैं. इस आयोजन में विश्व स्तर के दिव्यांग एथलीट्स ने भाग लिया है, जो भारत सहित अनेक देशों के लिए गर्व का विषय है.

केदारनाथ से रामेश्वरम तक एक सीध में हैं भगवान शिव के 7 मंदिर.. रहस्य आज भी बना हुआ है रहस्य
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 2:48 PM

भारत की आध्यात्मिक धरती पर शिव भक्ति की एक ऐसी अद्भुत लकीर मौजूद है, जिसे 'शिव शक्ति रेखा' कहा जाता हैं. उत्तराखंड के केदारनाथ से लेकर तमिलनाडु के रामेश्वरम तक लगभग 2,382 किलोमीटर की सीधी रेखा पर भगवान शिव के सात प्रमुख मंदिर एक ही देशांतर रेखा यानी 79 डिग्री ईस्ट पर स्थित हैं.

गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है UTI का खतरा, जानें इसके प्रमुख कारण और बचाव के उपाय
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 2:30 AM

जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है, शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. इन दिनों डिहाइड्रेशन की समस्या आम होती है, लेकिन इसके साथ ही एक और गंभीर समस्या तेजी से बढ़ती है और वो है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई. खासकर महिलाओं में यह संक्रमण गर्मियों में अधिक देखा जाता हैं. कई स्टडीज बताती है कि हर दो में से एक महिला को जीवन में एक बार यूटीआई का सामना करना पड़ता हैं.

पिता ने ही कर दी होनहार टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या! बड़ी वजह आयी सामने!
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 2:37 AM

खेल की दुनिया से आज एक दिल दहलाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आयी है. हरियाणा की राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या कर दी गयी है. इस हत्या का इल्जाम और किसी पर नहीं बल्कि उनके पिता दीपक यादव के ऊपर लगा है. हत्या की वजह आपसी विवाद के साथ पिता का अवसाद में चलना बताया जा

लव बाइट से प्यार नहीं, मिल सकता है स्ट्रोक! डॉक्टरों की चेतावनी पर गौर करें वरना पड़ सकता है पछताना
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 1:20 PM

प्यार जताने के हजारों तरीके होते है लेकिन एक तरीका "हिक्की" या कहें "लव बाइट" भी है, जो युवाओं में ख़ासा लोकप्रिय हैं. गर्दन या शरीर के किसी हिस्से पर पड़े लाल-बैंगनी निशान को देखकर लोग इसे रोमांटिक मोमेंट की निशानी मानते है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि यह छोटा-सा प्यार भरा निशान सेहत पर भारी पड़ सकता हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लव बाइट सिर्फ एक निशान नहीं, बल्कि कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह भी बन सकता हैं. इनमें से सबसे खतरनाक है स्ट्रोक का खतरा.