देश-विदेशPosted at: मई 08, 2025 रूस की राजधानी मास्को पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः भारत सरकार की आधिकारिक यात्रा पर आज भारत सरकार में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रूस की राजधानी मास्को पहुंचे. यहां भारत के राजदूत विनय कुमार और रूस रक्षा मंत्रालय के मेजर जनरल ओलेग मोलेसेव ने स्वागत किया. 9 मई को आयोजित विजय दिवस परेड में भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे.