न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र गुमला, विकास भारती बिशुनपुर की 17वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई. इस दौरान अटारी पटना के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डी.वी. सिँह जी, निदेशक NISA संस्थान राँची से डा. अभिजीत कर्ण जी,बिरसा कृषि विवि के डीन डा. एम. के. गुप्ता जी, प्रधान वैज्ञानिक पलांडू रांची डॉ० आर. एस. पान जी, पूर्व निदेशक बिरसा कृषि विवि डॉ. आरपीसिंह "रतन" जिला क़ृषि पदाधिकारी गुमला, भूमि संरक्षण पदाधिकारी गुमला से आशीष प्रताप, D.D.M.नाबार्ड, L.D.M. गुमला, विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ,विकास भारती की उपाध्यक्षा रंजना चौधरी ,प्रवाल मैत्रा,लल्लन शर्मा , कुमकुम मैत्रा, डॉ. संजय पांडेय वरीय वैज्ञानिकगण व उत्कृष्ट किसान भाई-बहन उपस्थित थे.