Tuesday, Jul 1 2025 | Time 00:42 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


खलारी में भगवान बिरसा मुंडा का मनाया गया शहादत दिवस

9 जून खलारी - धमधमियां में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देते लोग
खलारी में भगवान बिरसा मुंडा का मनाया गया शहादत दिवस
न्यूज11 भारत

खलारी/डेस्कः-  निज प्रतिनिधि खलारी प्रखंड धमधमिया में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का 125 वा शहादत दिवस मनाया गया. बिरसा चौक पर लगे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर लोगों ने फूल चढ़ाकर और दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर बहुरा मुंडा के द्वारा माला पहनकर उनकी पूजा अर्चना की गई. इसके बाद उपस्थित लोगों ने भी फूल चढ़कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर बहुरा मुंडा ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन और सहादत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज के साहस और उनके जल जंगल जमीन के लिए किए गए बलिदान का प्रतीक है. आदिवासी समाज के लोग आज भी उन्हें भगवान की तरह पूजा करते हैं.  25 साल की उम्र में ही उनकी रांची जेल में रहस्यमय मौत हो गई थी. आदिवासी समाज और जंग-जंगल जमीन की रक्षा को लेकर उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया और उन्हें धूल चटाया था. उनकी महान क्रांतिकारी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना और अधिकारों के लिए संघर्ष करने का सीख देती है. मौके पर महेंद्र उरांव, कमल मुंडा, उमाकांत सिंह, बरतू मुंडा, रामेश्वर भोक्ता, विजय उरांव, गोपाल सिंह, भोला चौहान, उमेश लोहार, किशन मुंडा, पंकज मुंडा, सिकंदर गंझू, राम लगन मुंडा, पप्पू राम, सूरज विश्वकर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे.

 

 

अधिक खबरें
युवाओं को ब्राउन शुगर सप्लाई देने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार
जून 30, 2025 | 30 Jun 2025 | 7:09 PM

सिमडेगा पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है 34 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

01 जुलाई 2025 को रांची के इन मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
जून 30, 2025 | 30 Jun 2025 | 6:47 PM

विद्युत शक्ति उपकेंद्र- रांची सदर से निकलने वाले 11 KV चडरी फीडर में 01 जुलाई 2025 को दिन के 02 बजे से 04 बजे तक UG cable से संबंधित कार्य किया जाएगा. इसलिए इस दौरान थड़पखना, एच बी रोड, चडरी, बी एस एन एल इत्यादि मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

झारखंड CID की साइबर क्राइम की टीम को मिली बड़ी सफलता, 23,95,000/रू का अवैध हस्तानांतरण करने के मामले में साइबर अपराधी हुआ गिरफ्तार
जून 30, 2025 | 30 Jun 2025 | 6:35 PM

झारखंड CID की साइबर क्राइम की टीम को मिली बड़ी सफलता. 23,95,000/रू का साईबर अपराधियो द्वारा अवैध हस्तानांतरण करने के मामले में साइबर अपराधी हुआ गिरफ्तार.

पत्नी की हत्या के जुर्म में ट्रायल फेस कर रहे पति बुद्धेश्वर पुरान साक्ष्य के अभाव में बरी
जून 30, 2025 | 30 Jun 2025 | 6:02 PM

पत्नी की हत्या के जुर्म में ट्रायल फेस कर रहे पति बुद्धेश्वर पुरान को अपर न्याययुक्त अरविंद कुमार की कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी किया. तमाड़ थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी सोनी कुमारी की हत्या 22 मई 2021 को हुई थी. घटना को लेकर मृतिका की मां बनवारी पुरान ने तमाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी में कहा गया था कि साल 2018 में सोनी कुमारी की शादी सोनाहातु थाना क्षेत्र निवासी बुद्धेश्वर पुरान से हुई थी. होली के मौके पर सोनी अपने मायके आई थी.

रांची नगर निगम का विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, पंडरा बाजार समिति क्षेत्र में चली जेसीबी
जून 30, 2025 | 30 Jun 2025 | 5:54 PM

रांची नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सोमवार को पंडरा बाजार समिति क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. अभियान के तहत सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया. नगर निगम की टीम ने इलाके का पहले निरीक्षण किया और फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स, बैनर, बोर्ड और दुकानों के आगे फैले सामान को हटाया. अवैध टीन शेड और फुटपाथ पर बनी अस्थायी दुकानों को भी गिरा दिया गया.