झारखंडPosted at: मार्च 07, 2025 CM हेमन्त सोरेन से मिले लोकसभा सांसद व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, कई विषयों पर हुई चर्चा
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: CM हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज लोकसभा सांसद और भारतीय अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री के साथ उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी. इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने झारखंड राज्य में फिल्मों के निर्माण एवं शूटिंग की संभावनाएं, स्थानीय कलाकारों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने समेत कई विषयों पर चर्चा की.