Sunday, Jul 6 2025 | Time 13:18 Hrs(IST)
  • मधुपुर में लायन्स क्लब युनिटी ने किया वृक्षारोपण
  • जमशेदपुर बस स्टैंड में पुलिस का छापा, लाखों रुपए का लॉटरी बंगाल से आ रहा किया गया जब्त
  • ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और विधायक अंबा प्रसाद से होगी रिमांड पर पूछताछ, परिवार पर शिकंजा कसने की तैयारी
  • रनवे पर प्लेन में अचानक बजा फायर अलार्म, इमरजेंसी गेट से निकलकर विंग पर चढ़ गए यात्री, 18 घायल
  • मुहर्रम 2025: रांची में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर आज रहेगा वाहनों का प्रवेश बंद
  • राजगीर में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट, पहली बार बिहार में खेलेगी पाकिस्तान की टीम
  • Muharram 2025: मुहर्रम आज, जानें क्या हैं यौमे आशूरा, इसका इतिहास और अन्य बातें
  • बिहार में दिल दहला देने वाली खबर, 4 साल की बच्ची से हैवानियत, निचले हिस्से से कपड़ा गायब, चेहरे पर खुन के धब्बे
  • Rath Yatra 2025: आज है घुरती रथयात्रा, भगवान जगन्नाथ लौटेंगे मुख्य मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा जनसैलाब
  • DAV महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली में वन महोत्सव का आयोजन
  • रांची: केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम हुआ स्थगित
  • दरभंगा में मुहर्रम जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 50 से ज्यादा लोग झुलसे
  • पीडीएस डीलर हैं प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी: जिलाधिकारी
  • उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी, यूपी के 29 जिले रेड जोन में दिल्ली-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें का वेदर अपडेट
  • गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने शनिवार को बसिया प्रखंड का किया दौरा
टेक वर्ल्ड


World Population Day 2022: तेजी से बढ़ रही विश्व की जनसंख्या, जानें आने वाले वर्षों कितनी होगी दुनिया की आबादी

World Population Day 2022: तेजी से बढ़ रही विश्व की जनसंख्या, जानें आने वाले वर्षों कितनी होगी दुनिया की आबादी

न्यूज11 भारत


रांचीः विश्व की जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ रही है लगातार रिकॉर्ड भी बन रहे है. जिसके आंकड़े जानकर आप चौंक जाएंगें. बढ़ते आबादी के मामले की बात करें तो दुनियाभर में चीन और भारत आज भी सबसे आगे हैं. हालांकि आप सभी को जानकारी होगी कि सबसे अधिक जनसख्या वाले आबादी वाला शहर जापान का टोक्यो ही है. नेपाल भले छोटा सा देश है लेकिन इस देश में जनसंख्या के आंकड़े रिकॉर्ड बना रहा है. जो चीन और भारत जैसे सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश को भी हैरान करती है. आपको बता दें विश्व जनसंख्या दिवस (world Population Day) है. इस मौके पर आइए जानते है दुनिया में आने वाले दिनों जनसंख्या में कितनी आबादी बढ़ेगी और वर्तमान में किन देशों में सर्वाधिक या सबसे कम आबादी है.


ये भी पढ़ें- मलान और लिविंगस्टोन की तूफानी पारी, भारत को जीत के लिए चाहिए 216 रन


वेटिकन सिटीः यूरोप महाद्वीप के इस देश के नाम से आप सभी वाकिफ तो जरुर होंगे, आप ये भी जानते होंगे कि विश्वभर में सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी ही है. आज हम बता रहे है कि इस देश की जनसंख्या कितनी है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश की आबादी 1 हजार से भी कम है. वेटिकन सिटी को विश्व के सबसे छोटे देशों में गिना जाता है. 

न्यूजीलैंडः आपने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बारे में सुना होगा, लेकिन इस देश से जुड़ी कई खास बातें आपने भले ही कहीं पढ़ा या सुना होगा. हम इस देश की कुछ रोचक बातें आपको बताएंगे, इसे सुनकर आप दांतों तले उंगली चबाने को मजबूर हो जाएंगे..न्यूजीलैंड की बात करें तो ये क्षेत्रफल के आधर पर काफी छोटा देश है. अपने देश भारत की बात करें तो हमारा देश न्यूजीलैंड से करीब 12 गुना बड़ा है. और जब देश छोटा है तो वाकिफ है कि न्यूजीलैंड की जनसंख्या भी भारत के मुकाबले काफी कम ही होगी. इंटरनेट से मिली जानकारी के मुताबिक, 2019 के आंकड़े के अनुसार न्यूजीलैंड की आबादी सिर्फ 49.2 लाख है वहीं भारत में 130 करोड़ से ज्यादा लोग रहते है. एक और खास बात, जो काफी रोचक है, इस देश में कुल आबादी का सिर्फ 5 फीसदी हिस्सा ही इंसान है बाकी सारे जानवार है. जी हां, यहां इंसानों की संख्या जानवरों के मुकाबले बहुत कम है. यहां भेड़ों की संख्या काफी अधिक है अगर जनसंख्या के आधार पर हिसाब लगाया जाए तो यहां पर हर इंसान के पास 9-10 भेड़े है वैसे यहा राष्ट्रीय पशु कीवी है और इस वजह से न्यूजीलैंड की टीम के लिए कीवी शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, कम जनसंख्या  और प्रकृति के बीच में बसे होने के कारण इस देश की गिनती दुनिया के सबसे शांत देशों में भी की जाती है.


ये भी पढ़ें- श्रावणी मेले की चल रही तैयारियों की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समीक्षा की


अब बात करते है विश्वभर की जनसंख्या के बारे में,  2017 के मध्य तक दुनिया की जनसंख्या 7.6 बिलियन तक पहुंच गई, पिछले 12 सालों में दुनिया ने लगभग एक अरब निवासियों को जोड़ा है. गरीबी में रहने वालों की उच्च मृत्यु दर के बावजूद दुनिया की जनसंख्या अभी भी अविश्वसनीय दर से बढ़ रही है. दुनिया की जनसंख्या हर साल 1.10 प्रतिशत या सालाना लगभग 83 मिलियन अतिरिक्त लोगों की दर से बढ़ रही है.

दुनियाभर की जनसंख्या 2030 में 8.6 बिलियन, 2050 में 9.8 बिलियन और 2100 में 11.2 बिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है. दुनिया की जनसंख्या का 50.4 फीसदी पुरुष और 49.6 फीसदी महिलाएं हैं। दुनियाभर की जनसंख्या की औसत उम्र (यानी जिस उम्र में आधी आबादी बड़ी है और आधी छोटी है) 30 साल है. साल 2017 से 2050 तक ये उम्मीद की जाती है कि दुनिया की आधी जनसंख्या वृद्धि सिर्फ नौ देशों में केंद्रित होगी, जिसमें भारत, नाइजीरिया, लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो, पाकिस्तान, इथियोपिया, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, अमेरिका, युगांडा और इंडोनेशिया है.


दुनिया की तीन चौथाई से अधिक जनसंख्या अफ्रीका में 17 फीसदी और एशिया में 60 फीसदी में रहती है. दुनियाभर की आबादी में अफ्रीका का हिस्सा 2050 में 26 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है और 2100 तक ये 40 फीसदी तक पहुंच सकता है. भविष्य के रुझानों के सभी संभावित परिदृश्यों में अफ्रीका अगले कुछ दशकों में दुनिया की आबादी के आकार और वितरण को आकार देने में केंद्रीय भूमिका निभाएगा.


सबसे तेजी से बढ़ रही है नाइजीरिया की आबादी


भारतीय लोग दुनिया की आबादी का लगभग 5 फीसदी हैं, लेकिन 15 फीसदी लोग गरीबी में रहते हैं. दुनिया के 10 सबसे अधिक आबादी वाले देशों में नाइजीरिया की आबादी सबसे तेजी से बढ़ रही है. नाइजीरिया की आबादी वर्तमान में दुनिया में सातवीं सबसे बड़ी आबादी है. 2050 से कुछ समय पहले नाइजीरिया की जनसंख्या अमेरिका से अधिक होने का अनुमान है, जिस समय ये दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन जाएगा.


 


 

अधिक खबरें
25 साल बाद Microsoft ने छोड़ा पाकिस्तान का साथ, अब किसका लेगा सहारा?
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 4:11 PM

पाकिस्तान की टेक इंडस्ट्री इन दिनों एक बड़े झटके से जूझ रही है. दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शुमार Microsoft ने पाकिस्तान में अपने लगभग पूरे ऑपरेशन्स बंद कर दिए हैं. अब देश में सिर्फ एक ऑफिस बचा है, जहां पांच कर्मचारी कार्यरत हैं. कंपनी के इस फैसले से न केवल टेक इंडस्ट्री, बल्कि सरकार और शिक्षा क्षेत्र में भी हलचल मच गई है.

क्या सिर्फ 1000 फॉलोअर्स पर फेसबुक से मिलने लगते हैं पैसे? जानिए पूरा सच और मोनेटाइजेशन का तरीका
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 1:03 PM

आज फेसबुक सिर्फ दोस्तों से जुड़ने का माध्यम नहीं रहा, बल्कि यह कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है. अगर आप फेसबुक पर अच्छा कंटेंट डालते हैं और आपकी ऑडियंस ठीक-ठाक है, तो आप भी यहां से अच्छी कमाई कर सकते हैं. लेकिन एक सवाल अक्सर लोगों के मन में रहता है—क्या सिर्फ 1000 फॉलोअर्स होने पर पैसे मिलने लगते हैं?

बारिश में मोबाइल भीग जाएं तो घबराएं नहीं, जानें क्या करें और क्या नहीं
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 2:34 PM

मानसून का मौसम जहां राहत और ताजगी लेकर आता है, वहीं यह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के लिए एक चुनौती बन जाता है. खासकर मोबाइल फोन, जो हर वक्त हमारे साथ रहते हैं, बारिश की बूंदों से आसानी से भीग सकते हैं. ऐसे में अक्सर लोग घबराकर नया फोन खरीदने का मन बना लेते हैं. लेकिन जरा रुकिए! कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप अपने भीगे फोन को दोबारा सही कर सकते हैं.

अब मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के लिए देना होगा चार्ज, यह नया नियम आने वाला है
जून 28, 2025 | 28 Jun 2025 | 7:45 AM

फोन नंबर से जुड़ी धोखाधड़ी गतिविधियों को कम करने के उद्देश्य से दूरसंचार विभाग ने साइबर सुरक्षा के नियमों में बदलाव करने का प्रस्ताव रखा हैं. 24 जून को फाइल किए गए साइबर सुरक्षा नियमों के नए ड्राफ्ट के अनुसार, फोन नंबर वेरिफिकेशन के लिए एक नया प्लेटफार्म बनाने की भी सिफारिश की गई हैं.

प्राइवेसी है खतरे में, 99 रुपए में Telegram बॉट बेच रहा है आपकी पर्सनल डिटेल
जून 27, 2025 | 27 Jun 2025 | 11:02 AM

ऐप्स यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन क्या वाकई सारे दावे सच होते हैं. लोगों की सेफ्टी के लिए ऐप में टू स्टेप वेरिफिकेशन फीचर दिया जाता है लेकिन क्या इस फीचर को ऑन करने के बाद डिजिटल दुनिया में सेफ हैं? आपको अगर लगता है हां, तो हाल ही में सामने आई रिपोर्ट जरूर पढनी चाहिए.