अमित दत्ता/न्यूज़11 भारत
खूंटी/डेस्क: खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रा-खूंटी रोड पर स्थित चेरवादाग गांव के पास 09 जुलाई 2025 की रात एक पिकअप वाहन को रोककर अज्ञात अपराधियों द्वारा करीब तीन लाख रुपये लूट लिए गए थे. इस घटना को लेकर कर्रा थाना में कांड संख्या 57/25, दिनांक 10.07.2025 को धारा 311 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था.
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक खूंटी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया. जांच के दौरान गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पिकअप चालक मंगू लोहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में मंगू लोहरा ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य साथियों के नाम उजागर किए.
गिरफ्तार अपराधियों के नाम व पता:
1. मंगू लोहरा (उम्र 24 वर्ष), पिता – भैरो लोहरा, साकिन – संडासोम, थाना – मारंहदा, जिला – खूंटी
2. बिरसा लोहरा (उम्र 22 वर्ष), पिता – लादुरा लोहरा, साकिन – रैयदा कदली टोला, थाना – बुंडू, जिला – रांची
3. रउतु लोहरा (उम्र 30 वर्ष), पिता – गोपा लोहरा, साकिन – रैयदा कदली टोला, थाना – बुंडू, जिला – रांची
4. भैरो लोहरा (उम्र 19 वर्ष), पिता – दुखना लोहरा, साकिन – संडासोम, थाना – मारंहदा, जिला – खूंटी
चारों आरोपियों को 13 जुलाई 2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया.
बरामद सामान:
लूटी गई नकदी ₹37,500
लूटा गया मोबाइल फोन – 01
घटना में प्रयुक्त मोबाइल – 02
छापामारी दल में शामिल अधिकारी:
1. श्री क्रिस्टोफर केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा
2. श्री फ्रांसिस जेवियर बाड़ा, पुलिस उपनिरीक्षक, अंचल मारंहदा
3. पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार, थाना प्रभारी, कर्रा
4. पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार यादव, कर्रा थाना
5. पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कान्त कुमार, कर्रा थाना
6. 6. पुलिस अवर निरीक्षक निशा कुमारी
7. पुलिस अवर निरीक्षक कुलदीप रोशन बारी, जरियागढ़ थाना
8. आरक्षी मुकेश कुमार (CCTNS ऑपरेटर), कर्रा थाना
9. कर्रा थाना सशस्त्र बल
10. तकनीकी शाखा, खूंटी
यह भी पढ़े: विधायक समीर महंती के सहयोग से बहरागोड़ा प्रखंड प्रशासन द्वारा पाथरघाटा में मृत परिवारों को मिला 50-50 हजार का मुआवजा चेक