Tuesday, Jul 1 2025 | Time 19:40 Hrs(IST)
  • बरियातू थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार तार करने वाली घटना, युवती के साथ यौन शोषण का मामला आया सामने
  • बरियातू थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार तार करने वाली घटना, युवती के साथ यौन शोषण का मामला आया सामने
  • मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, दो साल में 3 5 करोड़ नौकरियों का लक्ष्य, ELI योजना को दी मंजूरी
  • झारखंड में नक्सल उन्मूलन को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, माओवादियों के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश
  • झारखंड में नक्सल उन्मूलन को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, माओवादियों के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश
  • गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, गिरफ्तारी की आशंका बढ़ी
  • गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, गिरफ्तारी की आशंका बढ़ी
  • मध्यप्रदेश की राजनीति में भूचाल: मंत्री संपतिया उईके पर जल जीवन मिशन में 1000 करोड़ की रिश्वतखोरी का आरोप, PMO ने मांगी रिपोर्ट
  • पटना में पुलिसकर्मियों पर बढ़ते हमले, गांधी मैदान में चेकिंग के दौरान कार से कुचलने की कोशिश, दो गिरफ्तार
  • इटकी और नरकोपी थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड का रांची पुलिस ने किया खुलासा, दोनों घटना में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
  • इटकी और नरकोपी थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड का रांची पुलिस ने किया खुलासा, दोनों घटना में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
  • पुलिस उप-महानिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने टाटा एआईजी बीमा कंपनी के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
  • पुलिस उप-महानिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने टाटा एआईजी बीमा कंपनी के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
  • सारंडा में अवैध खनन को रोकने की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी घोषित होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में
  • Bihar Politics: बिहार महागठबंधन में शामिल होगा JMM, 4-5 सीटों पर बन सकती है सहमति !
झारखंड


झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा, बाबासाहेब, सिद्धू कान्हू एवं अन्य महापुरुषों का अपमान किया: प्रतुल शाहदेव

झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा, बाबासाहेब, सिद्धू कान्हू एवं अन्य महापुरुषों का अपमान किया: प्रतुल शाहदेव

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्क: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बड़ा हमला करते हुए पार्टी पर भगवान बिरसा मुंडा, बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर, सिद्धू कान्हू सहित झारखंड के शहीदों और महापुरुषों का अपमान करने का आरोप लगाया. प्रतुल ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े एक संगठन की बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा का नेतृत्व मंच पर बैठा था और उनके मंच के पास उनके पैरों के नीचे भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य महापुरुषों की तस्वीर लगाई गई थी.यह बेहद शर्मसार करने वाला वाकया है और यह झारखंड मुक्ति मोर्चा की शहीदों के प्रति सोच को दिखाता है.

 

प्रतुल ने कहा भगवान बिरसा मुंडा को पूरा झारखंड भगवान के रूप में मान्यता देता है. बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर संविधान के निर्माता और वंचित समुदाय के मसीहा थे. सिद्धू कान्हू सहित अनेक महापुरुष जो झारखंड में पूजनीय है, उनकी तस्वीर को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने अपने पैरों के नीचे लगा कर रखा था. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता खुद मंच पर टांग चढ़ा कर बैठे थे.अपने पैरों के नीचे मंच पर इन शहीदों की तस्वीरों को रखा था. यह बहुत अपमानजनक और शर्मनाक वाकया है और झारखंड मुक्ति मोर्चा की इन महापुरुषों के प्रति सोच को दिखाता है. 

 

प्रतुल ने कहा कि इससे पहले भी लालू प्रसाद के जन्मदिवस के अवसर पर उनके पैरों के पास बाबा साहब की तस्वीर को रखा गया.लालू प्रसाद ने ऐसा करने से मना भी नहीं किया था. यह इंडी गठबंधन की देश के महापुरुषों के प्रति घटिया सोच को उजागर करता.

 

अविलंब सार्वजनिक रूप से माफी मांगे झामुमो

प्रतुल ने कहा कि ये तस्वीर झामुमो की शहीदों के प्रति घटिया सोच वाली मानसिकता को उजागर करता है.प्रतुल ने कहा कि इस घटना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के किसी भी नेता ने सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी नहीं मांगी है.यानी इन्हें इस कुकृत्य का कोई अफसोस नहीं है. प्रतुल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित तमाम महापुरुषों का अपमान झारखंड बिल्कुल नहीं सहेगा.झारखंड मुक्ति मोर्चा को तुरंत माफी मांगनी चाहिए.

 


 


 

अधिक खबरें
झारखंड में नक्सल उन्मूलन को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, माओवादियों के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 6:55 PM

झारखंड में नक्सल उन्मूलन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता डॉ. माईकलराज एस, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखंड ने की. बैठक में राज्य और केंद्रीय सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, गिरफ्तारी की आशंका बढ़ी
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 6:48 PM

झारखंड में अपराध से जुड़े मामलों में एक बड़ा मोड़ तब आया जब राज्य के कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा की मुश्किलें और बढ़ गईं. मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी, जिससे उनकी गिरफ्तारी की आशंका गहराती जा रही है. रिया सिन्हा पर आरोप है कि उन्होंने पिछले वर्ष एक बिल्डर से रंगदारी की मांग की थी और इस मांग को मनवाने के लिए बिल्डर के कर्मचारियों पर फायरिंग करवाई थी. यह मामला रांची के ओरमांझी थाना में दर्ज किया गया था, जिसमें सुजीत सिन्हा समेत अन्य आरोपियों के नाम भी शामिल हैं.

पुलिस उप-महानिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने टाटा एआईजी बीमा कंपनी के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 5:40 PM

आज दिनांक 01.07.2025 को पुलिस मुख्यालय सभागार में सुरेन्द्र कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक), पुलिस मुख्यालय, झारखंड द्वारा टाटा ए०आई०जी० बीमा कंपनी प्रा० लिमिटेड के पदाधिकारी/कर्मी एवं झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन / पुलिस मेन्स एसोसिएशन / पुलिस चतुर्थ वर्गीय एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित किया गया.

50 हजार कैश स्नैचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी गिरफ्तार
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 5:28 PM

रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला से हुई कैश स्नैचिंग की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है. मामला संगीता कुमारी नाम की एक महिला से जुड़ा है, जिनसे दिनदहाड़े पचास हजार रुपये नकद छीन लिए गए थे. महिला का पर्स छीनकर आरोपी मौके से फरार हो गया था.

सारंडा में अवैध खनन को रोकने की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी घोषित होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 5:22 PM

झारखंड के प्रसिद्ध सारंडा जंगल में हो रही अवैध खनन गतिविधियों को रोकने और क्षेत्र के पर्यावरण की रक्षा के उद्देश्य से दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. यह याचिका जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय द्वारा दायर की गई थी.