पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
घाघरा/डेस्क: घाघरा प्रखंड क्षेत्र के पतागांई गांव निवासी जाकिर हुसैन अपनी पत्नी सूफेदा बीवी के साथ पवित्र हज यात्रा के लिए बुधवार को रवाना हुए. इस अवसर पर गांव में भावुक माहौल देखने को मिला, जहां सैकड़ों ग्रामीणों ने उन्हें गर्मजोशी के साथ विदा किया और उनकी कुशल यात्रा एवं सकुशल वापसी की दुआ मांगी.
विदाई समारोह में सभी समुदायों के लोग शामिल हुए, जो क्षेत्र की आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश करता है. खास बात यह रही कि हिंदू धर्म को मानने वाले लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जाकिर हुसैन दंपति को शुभकामनाएं दीं. सभी ने उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए उन्हें गले लगाकर विदा किया. ग्रामीणों ने बताया कि हज यात्रा इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण धार्मिक कर्तव्य है, जिसे हर मुसलमान अपनी जिंदगी में एक बार पूरा करने की इच्छा रखता है.
जाकिर हुसैन के हज पर जाने से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है. विदाई के दौरान लोगों ने एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश भी दिया, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है. इस अवसर पर मुख्य रूप से नदीम भंडारी जमशेद खान जावेद खान खलील खान जलील खान हफीज खान साबिर गुलशेर खान जमशेद खान सनमुल खान असलम खान खुर्शीद खान मुकसिद खान वाल्मीकि सिंह रघुनाथ सिंह उत्तम सिंह दिलीप सिंह चंदर सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: सरायकेला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न