युवक का शव

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस 

मुरी ओपी अंतर्गत जोबला रेलवे फाटक के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

By : Ark Sahuliyar
रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस 

न्यूज़11 भारत 
सिल्ली/डेस्क:
मुरी ओपी अंतर्गत जोबला रेलवे फाटक के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मुरी सिल्ली रेलखंड के बीच डाउन लाइन पर जोबला रेल फाटक के समीप रेलवे लाइन पर स्थित किलोमीटर संख्या 356/20-22 से पुलिस ने शव बरामद किया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया है. 

पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी तस्वीर साझा कर लोगों से पहचान कराने की अपील की है. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है.
 
संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.