आतिशबाजी दिखाने के दौरान युवक आग से झुलसा, हालत गंभीर

By : Vaibhaw Vikram
आतिशबाजी दिखाने के दौरान युवक आग से झुलसा, हालत गंभीर

विकास कुमार /न्यूज़ 11 भारत

पलामू/डेस्क: हैदरनगर थाना क्षेत्र के कबरा गांव में होली के दूसरे दिन बुढ़वा होली के दौरान आतिशबाज़ी दिखाने के क्रम में एक युवक गंभीर रूप से आग से झुलस गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम करीब 7 बजे के आस-पास कबरा कला गांव में एक युवक मुंह में ज्वलनशील तेल लेकर फूंक मारकर आग की आतिशबाज़ी दिखा रहा था. इसी दौरान उसके मुंह से धीरे-धीरे कई बार तेल टपक कर उसके मुंह के नीचे और सीने पर गिरता गया. 

आतिशबाजी के दौरान अचानक आग उसके चेहरे में पकड़ ली और देखते ही देखते आग की लपटें सीने तक पहुंच गईं, जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया. घायल युवक कबरा कला गांव का निवासी बताया जा रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई.

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर में भीषण आग से परशुराम जनरल स्टोर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई