गारु पर्यटक स्थल सुगा बांध पर डूबने से युवक की मौत, एक अन्य को सुरक्षित

डूबने से युवक की मौत

गारु पर्यटक स्थल सुगा बांध पर डूबने से युवक की मौत, एक अन्य को सुरक्षित

जिले के गारू प्रखंड अंतर्गत सुगाबाध पर्यटक स्थल पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गढ़वा जिले के एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई.

गारु पर्यटक स्थल सुगा बांध पर डूबने से युवक की मौत एक अन्य को सुरक्षित

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
जिले के गारू प्रखंड अंतर्गत सुगाबाध पर्यटक स्थल पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गढ़वा जिले के एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पर्यटकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, गढ़वा जिले के गढ़वा टाउन निवासी चार दोस्त घूमने के लिए गारू सुगाबाध आए थे. इसी दौरान एक युवक का चट्टानों के बीच फिसल जाने से संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया. उसे बचाने के प्रयास में उसका एक अन्य साथी भी पानी में कूद गया.ओ भी डूब गया .वहीं शोर गुल होने पर पास में महजूद वन विभाग के कर्मी टाइगर गार्ड मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकाला. जिसमें से एक दोस्त आयुष तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे युवक की जान बचा ली गई. 

घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी वनपाल साकेत पांडे एवं बारेसाड थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.इस संबंध में प्रभारी वनपाल साकेत पांडे ने बताया कि बरसात के मौसम में पर्यटक स्थलों पर जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा खतरनाक स्थानों को चिन्हित कर चेतावनी दी गई है तथा पर्यटकों को लगातार सावधानी बरतने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है. उन्होंने सभी पर्यटकों से अपील की कि मानसून के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके. इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी है वहीं परिजन में शोक की लहर है.

संबंधित सामग्री

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

झारखंड

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

नगर पंचायत प्रशासन ने जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर RCD विभाग लिखा पत्र, साथ ही प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, डीडीसी को भेजा 

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर को अवैध रूप से बाजार में बेचे जाने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर 

झारखंड

हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर 

जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में सरेंडर कर दिया है. पुलिस ने अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.