विश्व स्तनपान सप्ताह

मांडर में भारथी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह

कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं व आम लोगों को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मांडर में भारथी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह

न्यूज11  भारत

मांडर/डेस्क: भारथी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अंतर्गत सतीश कुमार सिन्हा मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं भारथी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कन्दरी, मांडर में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं आम लोगों को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा.

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती छवि सिन्हा ने की. इस अवसर पर सचिव नितिन पराशर एवं शैक्षणिक सचिव डॉ. दीपाली पराशर मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम “जीवन की टिकाऊ शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें” रखी गई.

सप्ताहभर चले कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रदर्शनी, भाषण, स्वास्थ्य शिक्षा एवं विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से स्तनपान के महत्व का संदेश दिया. विद्यार्थियों ने माताओं को प्रसव के एक घंटे के भीतर नवजात को स्तनपान शुरू कराने तथा छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध देने के लिए प्रेरित किया.

शिक्षकों ने बताया कि मां का दूध नवजात शिशु के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का महत्वपूर्ण स्रोत है. यह शिशु के समुचित विकास के साथ-साथ कई संक्रमणों से बचाव में भी सहायक होता है. कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने स्तनपान को बढ़ावा देने तथा माताओं को आवश्यक सहयोग और सही जानकारी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की उप-प्राचार्या अंजेला गाड़ी सहित शिक्षकगण रश्मि तिर्की, जीनत परवीन, देहुती कांवर, दीप्सा कर्माकार, बिदिश देबनाथ, मो. अब्दाल अंसारी, मोनिका बाड़ा, एम.डी. अफरोज, श्वेता पाड़ेया, पूर्णिमा कुमारी, लवकुश कुमार, अर्चना कुमारी, शशिभूषण जायसवाल, सागर शर्मा, अल्का कुमारी, तुलसी दास सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: 11 महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट में अनुबंध कर्मी, बीडीओ से लगाई गुहार

संबंधित सामग्री

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

संगठन से जुड़ी हुई मिशन 29 के लिए विस्तृत रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी गई

अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, खरसावां थाना क्षेत्र में दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, खरसावां थाना क्षेत्र में दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

19 लीटर चुलाई शराब जब्त करने के साथ 2,100 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट किया गया

पदमा में गैरेज से हुई चोरी का हुआ खुलासा, एक गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

पदमा में गैरेज से हुई चोरी का हुआ खुलासा, एक गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही व पुलिस निरीक्षक बरही अंचल के निर्देश पर टीम गठित की गई

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी से जुड़े मामले में आरोपी सुमन सौरभ को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज 

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी से जुड़े मामले में आरोपी सुमन सौरभ को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज 

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी से जुड़े मामले में आरोपी सुमन सौरभ को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज हुई.

ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर 6 अक्टूबर को भरनो बंद व चक्का जाम, केंद्रीय पिछड़ी जाति संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर 6 अक्टूबर को भरनो बंद व चक्का जाम, केंद्रीय पिछड़ी जाति संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

संघर्ष समिति की बैठक में सैकड़ों महिला-पुरुष हुए शामिल, आंदोलन को सफल बनाने का लिया संकल्प