शराबबंदी को लेकर घाघरी गांव में महिलाओं का संकल्प, पंचायत में नहीं चलने देंगे शराब का कारोबार

महिलाओं ने लिया संकल्प – न शराब पिएंगे, न पिलाने देंगे

By : News11 Bharat
शराबबंदी को लेकर घाघरी गांव में महिलाओं का संकल्प, पंचायत में नहीं चलने देंगे शराब का कारोबार

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क: चंदनकियारी प्रखंड के लंका पंचायत अंतर्गत घाघरी गांव में शराबबंदी को लेकर महिलाओं का आक्रोश और जागरूकता अभियान लगातार तेज होता जा रहा है. बरामसिया ओपी पुलिस और मुखिया प्रतिनिधि दिलीप महतो की मौजूदगी में सैकड़ों महिलाओं व बच्चों ने आक्रोश रैली निकालते हुए गांव के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण किया. इस दौरान महिलाओं ने शराब बेचने वालों के ठिकानों पर पहुंचकर शराब की बोतलों और नशीले पदार्थों को खोजकर नष्ट कर दिया.

मुखिया प्रतिनिधि दिलीप महतो ने कहा कि पंचायत के लगभग हर गांव में महिला समूह शराबबंदी को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहा है और धीरे-धीरे पूर्ण शराबबंदी की दिशा में कदम बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि लंका गांव में महिलाओं की सक्रियता इतनी मजबूत है कि अब वहां न तो शराब की भट्ठी चल रही है और न ही खुलेआम शराब का सेवन हो रहा है.

उन्होंने यह भी कहा कि शराब के कारण घरों में आए दिन झगड़ा और पारिवारिक तनाव की घटनाएं सामने आती थीं, जिसे देखते हुए पंचायत के सभी गांवों में महिला समूह और महिलाओं ने एकजुट होकर शराबबंदी अभियान शुरू किया है.

रैली में शामिल महिलाओं ने भी सामूहिक रूप से कसम खाई कि जब तक पंचायत के हर गांव से शराब पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती, तब तक वे न तो किसी को शराब पीने देंगी और न ही पिलाने देंगी. महिलाओं के इस संकल्प और उग्र तेवर को देखकर अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही.

पूरे अभियान के दौरान बरामसिया ओपी पुलिस का गश्ती दल भी मौके पर मौजूद रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखा.

यह भी पढ़ें: सोलर जलमीनारों की मरम्मत को लेकर शाल्या परवीन ने जिला अभियंता से की मांग*

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार