न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के बेड़ो से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में एक महिला की संदेहास्पद मौत हुई है. मृतक महिला की पहचान राधा देवी के रूप में हुई है. महिला का शव उसके निजी आवास में फंदे से लटका हुआ मिला है.
वहीं इस घटना के बाद राधा के परिजनों ने राधा के ससुराल के लोगों पर इसका आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि ससुरार के लोग राधा के साथ मारपीट करते थे. वहीं मिली जानकारी के अनुसार, राधा के शरीर के ऊपर कई जगह में चोट के निशान भी है. वहीं परिजनों का यह भी कहना है कि राधा के पति का दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है और वह बाहर से पीकर आता था और राधा के साथ नशे के हालत में मारपीट करता था.
वहीं बताया जा रहा है कि परिजनों ने ससुराल के लोगों पर हत्या करके फांसी के फंदे में लटकाने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, राधा की विपुल खन्ना के साथ 2015 में शादी हुई थी. शराब के नशे में अक्सर में दोनों के बीच में मारपीट होती थी. वहीं इस मामले को लेकर बेड़ों थाना की पुलिस हत्या सहित आत्महत्या के बिंदु पर जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: रांची: हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल में हंगामा, मरीज की मौत पर भड़के परिजन