महिला ने चप्पलों से की बदसलूकी, टीम को जान बचाकर भागना पड़ा; पुलिस की छापेमारी जारी

महिला ने चप्पलों से की बदसलूकी, टीम को जान बचाकर भागना पड़ा; पुलिस की छापेमारी जारी

राजस्व कर्मियों का अल्टीमेटम 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो ठप होगा कामकाज

महिला ने चप्पलों से की बदसलूकी टीम को जान बचाकर भागना पड़ा पुलिस की छापेमारी जारी

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत 

चैनपुर/डेस्क:  चैनपुर प्रखंड के केड़ेंग गांव में बुधवार को भूमि विवाद के निपटारे और सीमांकन के लिए पहुँची राजस्व विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा किए गए जानलेवा हमले के बाद पूरे क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. इस घटना ने प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी कर्मियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण शिव प्रसाद द्वारा अपनी भूमि के ऑनलाइन सीमांकन आवेदन के आलोक में अंचल कार्यालय ने एक टीम गठित की थी. बुधवार को जब राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा, नरेंद्र सेठ और अंचल अमीन उमाशंकर उरांव निर्धारित स्थल पर मापी शुरू करने पहुँचे, तभी वहां मौजूद 8-10 ग्रामीणों ने उग्र होकर उन पर हमला बोल दिया. अधिकारियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उन्हें अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा.

पंचायत सचिव सह बीपीआरओ राममोहन साहू ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक सुजीत सिन्हा के साथ एक महिला द्वारा चप्पलों से मारपीट और बदसलूकी भी की गई.इस घटना के विरोध में गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ और राजस्व उपनिरीक्षक संघ की एक आपात बैठक हुई. बैठक में जिला प्रशासन की सुस्ती पर कड़ी नाराजगी जताई गई.

झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव भूषण कुमार और राजस्व उपनिरीक्षक संघ के जिला सचिव अंकित कुमार होता ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे सोमवार सभी कर्मी काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज करेंगे.अगला चरण 'पेन-ड्रॉप साइलेंस' (कार्यों का बहिष्कार) और धरना प्रदर्शन.अंतिम निर्णय मांगें पूरी न होने पर जिले भर के राजस्व कर्मी 'अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल' पर चले जाएंगे.

अंकित कुमार होता ने घटना की निंदा करते हुए कहा, "यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे प्रशासन के गाल पर तमाचा है. हम असुरक्षित माहौल में काम नहीं कर सकते." वहीं, भूषण कुमार ने उपायुक्त  और पुलिस अधीक्षक गुमला से त्वरित कार्रवाई की मांग की है.

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सुजीत कुमार सिन्हा के लिखित आवेदन के आधार पर 13/26 प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस छापामारी कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बैठक के बाद प्रतिनिधियों ने थाना जाकर पुलिस अधिकारियों से अद्यतन स्थिति पर चर्चा भी की.बैठक में राजस्व उपनिरीक्षक संघ से जेठू उरांव, अंचल निरीक्षक नवल किशोर, राममोहन साहू, अर्जुन मंडल, अनुकंपा टोप्पो, बालेश्वर भगत, मनोज प्रसाद, चंद्र किशोर मुंडा, संतोष कुमार, महताब आलम, बिमला कुमारी, शांति कुमारी, समीर कुजूर सहित प्रखंड एवं अंचल के कई कर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में भारत की जनगणना  2027 संबंधी प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

संबंधित सामग्री

झारखंड में पुलिसकर्मियों को 8 हफ्तों में मिलेगा ACP-MACP और एरियर का लाभ, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला 

झारखंड

झारखंड में पुलिसकर्मियों को 8 हफ्तों में मिलेगा ACP-MACP और एरियर का लाभ, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला 

नरसिंह भगवान जन्म महोत्सव भव्य रूप से संपन्न, नीलांचल आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब

झारखंड

नरसिंह भगवान जन्म महोत्सव भव्य रूप से संपन्न, नीलांचल आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब

गावां में खेत में भटके हिरण को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, इलाज के दौरान मौत

झारखंड

गावां में खेत में भटके हिरण को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, इलाज के दौरान मौत

छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन पर बढ़ा विरोध, 13 मई को धरना, चक्का जाम की चेतावनी

झारखंड

छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन पर बढ़ा विरोध, 13 मई को धरना, चक्का जाम की चेतावनी

JCSTI के अंतर्गत रांची साइंस सेंटर में सात दिवसीय साइंस इनोवेशन कैंप 2026 का सफलतापूर्वक समापन 

झारखंड

JCSTI के अंतर्गत रांची साइंस सेंटर में सात दिवसीय साइंस इनोवेशन कैंप 2026 का सफलतापूर्वक समापन