Jharkhand Weather: झारखंड में आज फिर मचेगा मौसम का गदर, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में आज फिर मचेगा मौसम का गदर, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा हैं. राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में रविवार की दोपहर बाद अचानक आसमान से झमाझम बारिश बरस पड़ी. मौसम के इस करवट ने जहां लोगों को ठंडी हवाओं और सुहाने माहौल का तोहफा दिया. वहीं जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ ने परेशानी भी बढ़ा दी. आज यानी सोमवार को भी यही हालात बने रहने के आसार हैं.


पूरे सितंबर रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जो सीधे झारखंड पर असर डाल रही हैं. इस वजह से पूरे सितंबर महीने में कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.


इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने सोमवार (15 सितंबर) को झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं. इनमें गिरिडीह, बोकारो, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा शामिल हैं. विभाग ने लोगों को अनावश्यक घरों से बाहर निकलने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी हैं.


पारा गिरा, गुलाबी ठंड का अहसास
लगातार बारिश के चलते रांची का तापमान अचानक पांच डिग्री तक लुढ़क गया. रविवार शाम 4 बजे शहर का अधिकतम पारा केवल 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नतीजतन लोग शॉल और स्वेटशर्ट ओढ़कर बाहर निकलते नजर आए. खूंटी और हजारीबाग में भी अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रहा, जिससे लोगों को सितंबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा.


यह भी पढ़े: रांची: बुढ़मू में वज्रपात से 2 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई