न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम लगातार करवट बदलती हुई नजर आ रही है. बीते मंगलवार से ही झारखंड के कई जिलों में बारिश होने लगी है. वही इस बारिश के वजह से तापमान में बदलाव देखने को मिला. जहां ठंडी हवा और हल्की-हल्की बौछारों ने मौसम को काफी खुशनुमा बना दिया. वहीं ये मौसम राजधानी रांची समेत कई जिलों में देखने को मिला. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें, मौसम विभाग ने आज भी झारखंड के 17 जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग ने झारखंड राज्य के 17 जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें देवघर, पाकुड़, गोड्डा, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा, सरायकेला, जमशेदपुर और चाईबासा जैसे जिले शामिल है. वहीं इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने सभी सतर्क रहने को कहा है.
यह भी पढ़ें: रामनवमी 2026 को लेकर रांची में तैयारियां तेज, 10 मार्च को निकाला गया पहला मंगलवारी जुलूस