सनसनी

आनंदपुर के बेड़ा केन्दुदा पंचायत के डुमिरता गांव में संदिग्ध हालत में मिला 49 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आनंदपुर पुलिस को सूचना दी, जांच में जुटी पुलिस

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
आनंदपुर के बेड़ा केन्दुदा पंचायत के डुमिरता गांव में संदिग्ध हालत में मिला 49 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

न्यूज11  भारत

आनंदपुर/डेस्क: आनंदपुर प्रखंड के बेड़ा केन्दुदा पंचायत अंतर्गत डुमिरता गांव में रविवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान सुरेंद्र चीक बड़ाईक (49 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र चीक बड़ाईक शनिवार की रात अपने घर में अकेले सोया हुआ था. उसकी पत्नी देवकी देवी किसी काम से बाहर गई हुई थी. रविवार सुबह जब वह घर लौटी तो उसने अपने पति को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा. उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए. घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आनंदपुर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: करकट्टा जंगल में CISF का फिर धावा, अवैध खनन स्थलों की बिजली काटी, ड्रोन सर्विलांस के बाद सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन

संबंधित सामग्री

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

ग्राम सभाओं ने बाल विवाह के खात्मे का लिया प्रण, गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में आयोजित की गईं विशेष ग्राम सभाएं

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

धार्मिक मिसा पूजा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व कार्डिनल को याद किया जाता है

चतरा: डाक पार्सल वैन में ठूंस-ठूंस कर भरी थी 20 लाख की शराब, दशहरा में बिहार खपाने की थी तैयारी

चतरा: डाक पार्सल वैन में ठूंस-ठूंस कर भरी थी 20 लाख की शराब, दशहरा में बिहार खपाने की थी तैयारी

पुलिस ने किया भंडाफोड़, चतरा पुलिस के सटीक सूचना तंत्र ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर पूरी तरह पानी फेर दिया

हजारीबाग में  ड्रोन सर्विलांस से कोयला माफियाओं पर बड़ा प्रहार, CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी में 130 टन अवैध कोयला जब्त

हजारीबाग में ड्रोन सर्विलांस से कोयला माफियाओं पर बड़ा प्रहार, CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी में 130 टन अवैध कोयला जब्त

अवैध कोयला खनन और भंडारण पर नकेल कसने के लिए रविवार को सीआईएसएफ और सीसीएल की टीम ने बड़ा जॉइंट ऑपरेशन चलाया