Jharkhand Weather: छठ के खरना पर बरस सकते है बादल! झारखंड में मौसम का बदलता मिजाज, कई जिलों में बारिश की चेतावनी

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: छठ के खरना पर बरस सकते है बादल! झारखंड में मौसम का बदलता मिजाज, कई जिलों में बारिश की चेतावनी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
छठ महापर्व की रौनक झारखंड के हर कोने में दिखाई दे रही हैं. कद्दू-भात के बाद आज खरना का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा लेकिन मौसम विभाग ने खरना के दिन झारखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई हैं. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर राज्य के मौसम पर पड़ सकता हैं.

गुमला-पलामू समेत कई जिलों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 26 अक्तूबर को संताल परगना के जिलों को छोड़कर झारखंड के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों- गुमला, सिमडेगा, पलामू, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती हैं. वहीं रांची समेत अन्य जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा और दिनभर घने बादल छाए रहेंगे, हालांकि मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना हैं. 28 अक्तूबर यानी छठ पूजा के बाद झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव कमजोर पड़ेगा और अंडमान-निकोबार की दिशा में सक्रिय चक्रवाती प्रणाली का असर भी घट जाएगा. इससे राज्य में ठंड की शुरुआत होगी और तापमान में करीब 5 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती हैं.

पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों में झारखंड में मौसम शुष्क बना रहा. सबसे अधिक तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रहा. हालांकि आज के बाद मौसम में बदलाव के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं. मौसम विभाग ने खरना के दिन श्रद्धालुओं और आम लोगों से अपील की है कि वे मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए घाटों और खुले स्थानों पर सावधानी बरतें. आने वाले दिनों में झारखंड में हल्की ठंड के साथ सर्द सुबहें लौटने वाली हैं.

यह भी पढ़े: मांडर में चलती बस में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे सभी यात्री 

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया