राजकुमार/न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: चक्रधरपुर रेल मंडल के घाघरा हॉल्ट बोर्ड को एक बार फिर वारंग क्षिति लिपि में लिख दिया गया है. वहीं रविवार को घाघरा के फुटबॉल मैदान में आदिवासी हो महासभा की बैठक में समाज के लोगों ने खुशी जताई .बैठक में ढीपा पंचायत के मुखिया एवं आदिवासी हो महासभा के सदस्य अशोक बंदा ने बताई कि करीब ढाई माहिना पूर्व बोर्ड से वारंग क्षिति लिपि हटा दिया गया था,जिसे लेकर महासभा ने चक्रधरपुर में रैली निकाल कर डीआरएम को ज्ञापन भी सौंपा था.
मौके पर आदिवासी महासभा ने साफ कहा था कि यह केवल भाषा का सवाल नहीं बल्कि सांस्कृतिक पहचान का मुद्दा है. संगठन ने रेल प्रशासन से मांग की थी कि घाटशिला से जराईकेला तक कोल्हान क्षेत्र के सभी प्रमुख स्टेशनों के नाम वारंग क्षिति लिपि में अंकित किए जाएं. अंततः बोर्ड पर लिपि की पुनः बहाली को संगठन ने अपनी सांस्कृतिक अस्मिता की बड़ी जीत बताया है. वहीं उन्होंने कहा की प्रखंड के सभी सरकारी कार्यालयों में भी वारंग क्षिति लिपि में लिखा जाए.साथ ही आगामी 19 सितंबर को घाघरा के फुटबॉल मैदान में होने के कार्यक्रम को लेकर रुपरेखा तैयार किया गया. मौके पर मनोहरपुर, गोइलकेरा आदि जगहों से आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे
यह भी पढ़ें: केन्द्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर ईसीएल में चलाया गया सतर्कता अभियान