लाइसेंस रजिस्ट्रेशन

ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह, ऑनलाइन प्रक्रिया की मिली जानकारी

शिविर के दौरान कई लोगों ने आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी हासिल की और दस्तावेजों का सत्यापन कराया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह, ऑनलाइन प्रक्रिया की मिली जानकारी

प्रमोद कुमार न्यूज़11 भारत

बरवाडीह: छिपादोहर पंचायत भवन में बुधवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की. अधिकारियों ने लोगों को बताया कि लाइसेंस के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है. शिविर के दौरान कई लोगों ने आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी हासिल की और अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया. जिन लोगों ने पहले से ऑनलाइन आवेदन नहीं किया था, उन्हें आवेदन की पूरी प्रक्रिया समझाई गई ताकि वे जल्द आवेदन कर सकें और अगली प्रक्रिया में शामिल हो सकें.

बेतला क्षेत्र से भी कई ग्रामीण छिपादोहर पहुंचे और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन संबंधी औपचारिकताएं पूरी कीं. शिविर के माध्यम से ग्रामीणों में ड्राइविंग लाइसेंस की ऑनलाइन व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ी.स्थानीय लोगों ने ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यदि भविष्य में पहले से व्यापक सूचना और ऑनलाइन आवेदन में सहयोग उपलब्ध कराया जाए तो और अधिक लोग इसका लाभ उठा सकेंगे. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन आगे भी इस तरह के जनहितकारी शिविर आयोजित कर लोगों को सरकारी सेवाओं से जोड़ने का कार्य करेगा.

यह भी पढ़ें: डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई