गावां में खेत में भटके हिरण को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, इलाज के दौरान मौत

By : News11 Bharat
गावां में खेत में भटके हिरण को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, इलाज के दौरान मौत

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां थाना क्षेत्र के पटना गांव में एक हिरण भटककर खेत में पहुंच गया और जाली में फंस गया. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला और वन विभाग को सौंप दिया.

बताया जाता है कि हिरण खेत में भटककर पहुंचा था, जहां वह जालीनुमा घेराबंदी में फंस गया. ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया और उसे बाहर निकाला. इस दौरान हिरण का एक पैर भी टूट गया, जिसके बाद वन विभाग द्वारा उसका इलाज कराया जा रहा था. जहां उसकी मौत हो गई.

प्रभारी फोरेस्टर राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इलाज के दौरान घायल हिरण की मौत हो गई. इसके बाद वन विभाग द्वारा उसे दफनाने की प्रक्रिया की जा रही है. रेस्क्यू के दौरान अभिषेक सोनी, मंटू सोनी, सोनू सोनी, हीरालाल पंडित, सुधीर बेसरा, झमन राय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन पर बढ़ा विरोध, 13 मई को धरना, चक्का जाम की चेतावनी*
 
संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार