चांडिल रेंज के कुकड़ू प्रखंड के कूदा गांव में जंगली हाथी घुसने से ग्रामीणों में दहशत

आफत

चांडिल रेंज के कुकड़ू प्रखंड के कूदा गांव में जंगली हाथी घुसने से ग्रामीणों में दहशत

हाथी घरों, बाड़ों और खेतों में तोड़फोड़ कर रहा है, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है

चांडिल रेंज के कुकड़ू प्रखंड के कूदा गांव में जंगली हाथी घुसने से ग्रामीणों में दहशत

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क: कुकड़ू प्रखंड के कूदा गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में एक जंगली हाथी के लगातार विचरण से ग्रामीणों में भय का माहौल है. ग्रामीणों के अनुसार हाथी रोजाना रात के समय किसी न किसी गांव में घुसकर उत्पात मचा रहा है. हाथी घरों, बाड़ों और खेतों में तोड़फोड़ कर रहा है, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि हाथी की आवाजाही के कारण लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं. बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है. शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं.

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को आबादी वाले क्षेत्र से सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने तथा प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है. साथ ही लोगों से सतर्क रहने और हाथी के दिखाई देने पर उसके करीब न जाने तथा तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: "झारखण्ड में अवसर एवं चुनौतियां : सतत एवं प्रतिस्पर्धी विकास पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में" विषय पर संगोष्ठी

संबंधित सामग्री

सावन की सोमवारी पर चिड़काधाम के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के नारों से गूंजा चंदनकियारी मार्ग

झारखंड

सावन की सोमवारी पर चिड़काधाम के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के नारों से गूंजा चंदनकियारी मार्ग

चारों ओर बोलबम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार मुलाकात

गृह मंत्री को झारखण्ड राज्य की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया

जमशेदपुर के बर्मा माइंस थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी तीन गोली

झारखंड

जमशेदपुर के बर्मा माइंस थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी तीन गोली

स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भर्ती कराया गया टाटा मुख्य अस्पताल में

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे 60 ट्रिप स्पेशन ट्रेनों का करेगा परिचालन

झारखंड

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे 60 ट्रिप स्पेशन ट्रेनों का करेगा परिचालन

परीक्षार्थियों के साथ दूसरे यात्रियों को भी होगी काफी सहूलियत

बकाया वेतन भुगतान को लेकर विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारियों ने कंजकीरो सबस्टेशन मुख्य गेट पर शुरू की भूख हड़ताल

झारखंड

बकाया वेतन भुगतान को लेकर विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारियों ने कंजकीरो सबस्टेशन मुख्य गेट पर शुरू की भूख हड़ताल

मांगें मानने तक आमरण अनशन जारी रखने की चेतावनी