सरकारी अनाज की लूट पर ग्रामीणों की सर्जिकल स्ट्राइक, टंडवा के डहू में राशन की कालाबाजारी का भंडाफोड़

ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा अनाज, एमओ से जांच कर डीलर को हटाने की मांग

By : News11 Bharat
सरकारी अनाज की लूट पर ग्रामीणों की सर्जिकल स्ट्राइक, टंडवा के डहू में राशन की कालाबाजारी का भंडाफोड़

कुन्दन पासवान/न्यूज11  भारत 

​टंडवा/डेस्क:  भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता जब जागती है, तो सिस्टम की चूलें हिल जाती हैं. कुछ ऐसा ही नजारा टंडवा प्रखंड अंतर्गत डहू में देखने को मिला, जहां ग्रामीणों ने अपनी सतर्कता से सरकारी अनाज की कालाबाजारी के एक बड़े खेल को बेनकाब कर दिया. ​मिली जानकारी के अनुसार, गरीबों के हक के अनाज को चोरी-छिपे ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी. जैसे ही इसकी भनक स्थानीय ग्रामीणों को लगी, उन्होंने पिकअप में लोड अनाज को घेराबंदी कर पिकअप वाहन अनाज को पकड़ लिया. ग्रामीणों का आरोप है कि जनता के निवाले को अवैध तरीके से बेचकर मुनाफा कमाने का खेल लंबे समय से चल रहा है.

​गुस्साए ग्रामीणों ने इस पूरे प्रकरण की सूचना प्रशासन को दे दी है और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से ​पकड़े गए अनाज की तुरंत विधिवत जांच,​कालाबाजारी में शामिल दोषियों और डीलरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई,​राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए ताकि गरीबों का हक न मारा जाए,हम गरीबों का राशन ब्लैक में बिकने नहीं देंगे, प्रशासन को जल्द से जल्द इस पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए, वरना हम आंदोलन को मजबूर होंगे, स्थानीय ग्रामीण,​फिलहाल, इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और अब सबकी नजरें एम.ओ. की जांच और उनके द्वारा की जाने वाली कार्रवाई पर टिकी है.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा: अज्ञात बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार