बसिया में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम से की जा रही है अवैध वसूली, ग्रामीणों ने लगाया आरोप

By : Vaibhaw Vikram
बसिया में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम से की जा रही है अवैध वसूली, ग्रामीणों ने लगाया आरोप

नीरज कुमार साहू/न्यूज11 भारत

गुमला/डेस्क: बसिया में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के नाम से  अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है. इन दिनों बसिया के सभी ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में पुराने बिजली मीटर के जगह पर नए स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जा रहे हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मी उन्हें मीटर लगाने के बदले ₹200 प्रति मीटर की मांग कर रहे हैं. ऐसा ही मामला बसिया के दीवान टोली गांव में सामने आया जहां ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां स्मार्ट मीटर लगाने आए कर्मी स्मार्ट मीटर लगाकर ₹200 ले लिए. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वह अत्यंत गरीब है उनके पास पैसे भी नहीं है पर स्मार्ट मीटर लगाने है कर्मियों ने कहा कि ₹200 देने ही पड़ेंगे.
 
यह मामला सिर्फ बसिया के एक गांव की नहीं है बसिया के भागीडेरा में भी स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं और ग्रामीणों से ₹200 लिए गये है. भगीडेरा गांव के ग्रामीण सह व्यापारी सुखदेव साहू ने बताया कि उनसे स्मार्ट मीटर लगाने आए लोगों ने ₹200 लिए जब उन्हें स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद पर्ची दी गई उसमें निशुल्क लिखा हुआ था, तब सुखदेव साहू ने कर्मियों से अपने पैसे वापस मांगे तो कर्मियों ने उनसे बदतमीजी से बात की और पैसे भी वापस नहीं किया. भागीडेरा निवासी गोवर्धन साहू ने भी बताया कि उनके यहां दो स्मार्ट मीटर लगाया गया जिसके  लिए उनसे 400 रु लिए गए. जिस स्मार्ट मीटर को निशुल्क लगाना है उसे निशुल्क न लगाकर गरीब ग्रामीणों से अवैध पैसे लिए जा रहे हैं. ऐसे कांट्रेक्टर पर  कड़े से कड़े करवाई प्रशासन को करनी चाहिए ताकि एक मिसाल कायम हो सके.

यह भी पढ़ें: ससुराल में खूनी तांडव मचाने वाला दामाद गिरफ्तार, चाकू से हमला करने के बाद जपला भाग गया था आरोपी

संबंधित सामग्री

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

हिंदपीढ़ी और कडरू जाने वाली सड़क पर एक ओमनी कार खुले नाले में गिर गयी.

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

जांच में गांजा की पुष्टि होने के बाद कुल 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है.

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

यह अस्पताल 750 बेड के साथ शुरू हुआ है. धीरे-धीरे यहां और भी अधिक सुविधाएँ बढ़ाई जाएगी.

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

हमले में हरिहर के कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं.

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जयनगर की एफ समवाय कमला की टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।