न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में आज सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है. भारी बारिश के बीच हिंदपीढ़ी-कडरू मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया. हिंदपीढ़ी और कडरू जाने वाली सड़क पर एक ओमनी कार खुले नाले में गिर गयी. इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अचानक संतुलन बिगड़ने की वजह से गाड़ी सड़क किनारे खुले नाले में जा गिरी. इस हादसे ने नगर निगम के दावों को पोल खोल कर रख दी है. राजधानी में सड़क किनारे एक बड़ा नाला खुला पड़ा है, जिसमें न तो कोई रेलिंग दी गयी है, न ही उसे ढका गया है. इसी वजह से आज यह बड़ा हादसा हुआ. अगर जल्द से जल्द इस नारे को ढका नहीं गया, तो भविष्य में इस तरह की घटनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार