जंगली हाथियों के हमले से प्रभावित ग्रामीणों को मिली राहत, विधायक जगत माझी ने वित...

जंगली हाथियों के हमले से प्रभावित ग्रामीणों को मिली राहत, विधायक जगत माझी ने वितरित किए क्षतिपूर्ति के चेक

जंगली हाथियों के हमले से प्रभावित ग्रामीणों को मिली राहत विधायक जगत माझी ने वितरित किए क्षतिपूर्ति के चेक

न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क:
आनंदपुर वन प्रक्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात से प्रभावित हुए ग्रामीणों को मिली राहत. बुधवार को चक्रधरपुर स्थित विधायक आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक जगत माझी के हाथों प्रभावित परिवारों के बीच क्षतिपूर्ति राशि का वितरण किया गया. हाथियों के हमले में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के आश्रितों को 3.80 लाख रुपये का चेक सौंपा गया.  प्रभावितों को पूर्व में ही 20 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि प्रदान की जा चुकी थी.  

वहीं जानमाल के नुकसान के साथ-साथ मकान और फसल क्षति के लिए भी प्रभावितों को मुआवजा दिया गया. आनंदपुर प्रखंड के 6 ग्रामीण संजय खलखो, जयवन जोजोवार, जीवनी उरांव, सिकंदर सुंडी, मनमसीह लुगुन व सलन लुगुन को यह सहायता मिली. विधायक जगत माझी ने कहा कि क्षेत्र में जंगली हाथियों द्वारा किया गया नुकसान अत्यंत दुखद है.  

उनके निर्देश पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कागजी प्रक्रिया पूरी की, ताकि प्रभावितों को जल्द से जल्द आर्थिक संबल मिल सके. इस अवसर पर वनपाल देशमुख तियू, संतोष मरांडी, आनंदपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिल्बीरयुस तिर्की, सचिव राजू सिंह, संजीव गंताइत, आशीष गंताइत सहित वन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में PCC सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला,  3 इंच ढलाई और घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण

संबंधित सामग्री

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा सफलता का नया इतिहास

झारखंड

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा सफलता का नया इतिहास

15 जून तक मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में लगेंगी फुली ऑटोमेटिक पैथोलॉजी मशीनें

झारखंड

15 जून तक मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में लगेंगी फुली ऑटोमेटिक पैथोलॉजी मशीनें

छिपादोहर-हेहेगड़ा स्टेशन हटाने के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, रेल मंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

झारखंड

छिपादोहर-हेहेगड़ा स्टेशन हटाने के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, रेल मंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

कलम की संवेदनशीलता ने हारी हुई जिंदगी को दी नई धड़कन,  पलामू के पत्रकारों ने पेश की इंसानियत की मिसाल

झारखंड

कलम की संवेदनशीलता ने हारी हुई जिंदगी को दी नई धड़कन,  पलामू के पत्रकारों ने पेश की इंसानियत की मिसाल

जारी हुआ 12वीं परीक्षा का रिजल्ट, छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

झारखंड

जारी हुआ 12वीं परीक्षा का रिजल्ट, छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन