शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम के लिए सोनाहातू पंचायत के मुखिया विकास सिंह मुंडा लगातार दूसरी बार सम्मानित

By : News11 Bharat
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम के लिए सोनाहातू पंचायत के मुखिया विकास सिंह मुंडा लगातार दूसरी बार सम्मानित

संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत 

सोनाहातू/डेस्क:  झारखंड शिक्षा परियोजना रांची द्वारा मुखिया सम्मेलन 2025 का आयोजन मे मुखियाओं को शिक्षा के विकास, विद्यालय प्रबंधन, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सरकारी योजनाओं (जैसे छात्रवृत्ति, यूनिफॉर्म) के प्रभावी कार्यान्वयन में उनकी भूमिका के बारे में बताया गया और बेहतर काम करने वाले सोनाहातू पंचायत के मुखिया को डीडीसी द्वारा लगातार दूसरी बार सम्मानित किया गया है ताकि शिक्षा को प्राथमिकता देकर पंचायत स्तर पर बड़ा बदलाव लाया जा सके सोनाहातू पंचायत के मुखिया विकास सिंह मुंडा की सेवा के अवलोकन के बाद उन्हें उत्कृष्ट मुखिया का सम्मान लगातार दूसरी बार मिला है. विकास सिंह मुंडा पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह मुंडा के पोता हैं और इंजीनियरिंग की पढ़ाई किए हुए हैं. स्कूल में पठन-पाठन की व्यवस्था को लेकर  हमेशा सक्रिय रहते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में पंचायत में उत्कृष्ट काम करने को लेकर सम्मानित किया गया है. रांची के डीडीसी ने प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया है.

यह भी पढ़ें: देवघर: जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जनता की समस्याओं को सुना, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

संबंधित सामग्री

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह