न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 8.86 एकड़ कथित जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप गठन के बिंदु पर 24 सितंबर को सुनवाई होगी. सुनवाई पीएमएलए की विशेष कोर्ट में होगी. हेमंत सोरेन को छोड़ बाकी आरोपियों पर मामले में आरोप गठित हो चुका है. मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बड़ागांई अंचल के तत्कालीन उप राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद , जेएमएम नेता अंतू तिर्की समेत कई जमीन कारोबारी इस केस में आरोपी हैं.
कथित जमीन फर्जीवाड़ा मामले को लेकर ईडी ने कई बार कार्रवाई की थी. जेएमएम नेता अंतू तिर्की, आर्किटेक विनोद सिंह समेत जमीन कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी की थी. छापेमारी में कई अहम साक्ष्य मिले थे. मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. हालांकि मामले में आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. वही ईडी ने मामले की जांच पूरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी.
यह भी पढ़ें: दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान