न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पाकुड़ परिसदन पहुंचे राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.
वहीं, कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर दिए गए बयान के बाद झारखंड की सियासत गरमा गई है. योगेंद्र साव के बयान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से लगातार पलटवार किया जा रहा है.
इसी मामले को लेकर राजमहल सांसद विजय हांसदा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मंशा पूरी नहीं होती, वे अक्सर उसका दोष दूसरों पर मढ़ते हैं. सांसद ने कहा कि सही और जनहित के कार्यों के लिए जमीन पर उतरकर काम करने वालों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सभी का समर्थन मिलेगा.
विजय हांसदा ने कहा कि सरकारी कार्यों में बाधा डालना सही दिशा नहीं है. उन्होंने जनहित और सरकारी कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही.
यह भी पढ़ें: डोरंडा थाना क्षेत्र में देर रात सड़क दुर्घटना में हुई मौत से आक्रोशित लोगों ने कुसाई कॉलोनी के पास की सड़क जाम