विशेष गहन पुनरीक्षण

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के  स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. हालांकि इरफान अंसारी पहले भी ऐसे आरोप लगा चुके हैं. उन्होंने फिर से आरोप लगाया है कि फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोट काटने की साजिश चल रही है. 

उन्होंने कहा कि जब जिले में बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं. इसके लिए उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी लोकतंत्र पर नहीं, मतदाताओं के अधिकार पर हमला कर रही है. उन्होंने आदिवासी-अल्पसंख्यक वोटरों को निशाना बनाने की साजिश का भी आरोप लगाया. 

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि वह जल्द केंद्रीय चुनाव आयोग से मिलकर अपनी बात रखेंगे. उन्होंने एसआईआर की डेट बढ़ाने के बाद भी नोटिस आने की बात कही. उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता होनी चाहिए.  उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को पहले से पता है कि किस विधानसभा क्षेत्र में कितने वोटरों का नाम कटने जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 8.86 एकड़ कथित जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM हेमंत पर आरोप गठन बिंदु पर 24 सितंबर को होगी सुनवाई

संबंधित सामग्री

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है