बेंगाबाद के मोतीलेदा सिजुआ स्कूल में पार्टी का वीडियो वायरल, पढ़ाई पर उठे सवाल

By : Vaibhaw Vikram
बेंगाबाद के मोतीलेदा सिजुआ स्कूल में पार्टी का वीडियो वायरल, पढ़ाई पर उठे सवाल

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 
बेंगाबाद/डेस्क:
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड स्थित मोतीलेदा सिजुआ स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में स्कूल के सभी शिक्षक स्कूल परिसर में ही खाना खाते, पार्टी करते दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो स्कूल समय का है, जब बच्चों की पढ़ाई होनी चाहिए थी. 

वीडियो सामने आते ही अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में पहले से ही पढ़ाई का स्तर गिरता जा रहा है. ऐसे में शिक्षकों का स्कूल में पार्टी करना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. कई अभिभावकों ने पूछा कि जब गुरु ही मर्यादा भूल जाएं तो छात्र क्या सीखेंगे? 

ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मामले की जाँच और दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की माँग की है. उनका कहना है कि मिड डे मील और पोशाक के नाम पर फॉर्मेलिटी होती है, पढ़ाई नाममात्र की है. अब स्कूल पिकनिक स्पॉट बन गए हैं. यह मामला फिर साबित करता है कि सिर्फ बिल्डिंग और योजना से स्कूल नहीं सुधरते, शिक्षकों की जवाबदेही तय करना सबसे जरूरी है. बच्चों का समय और भरोसा दोनों कीमती है.

यह भी पढ़ें: बेंगाबाद में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, दो बालू लदा ट्रैक्टर जप्त

संबंधित सामग्री

शशांक राज पुनः बनाए गए BJYM के प्रदेश अध्यक्ष, एक बार फिर मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

शशांक राज पुनः बनाए गए BJYM के प्रदेश अध्यक्ष, एक बार फिर मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी गयी है. शशांक राज पुनः BJP युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं.

घाघरा में फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

घाघरा में फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

मायके वालों को आशंका- गला दबाकर हत्या के बाद शव फांसी पर लटकाया

चौबीस वर्षीय युवक जितेंद्र तुरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं बेंगाबाद पुलिस

चौबीस वर्षीय युवक जितेंद्र तुरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं बेंगाबाद पुलिस

आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, बताया जाता है कि मृतक अत्यधिक शराब का सेवन करता था

सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले का HC में किया बचाव, कहा- पूरी भर्ती प्रक्रिया सिस्टमेटिक फ्रॉड से प्रभावित

सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले का HC में किया बचाव, कहा- पूरी भर्ती प्रक्रिया सिस्टमेटिक फ्रॉड से प्रभावित

राज्य सरकार ने कोर्ट से 18 अगस्त 2026 की परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना को बरकरार रखने की मांग की

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.