मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा गांव में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान गांव निवासी जितेंद्र तुरी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि जितेंद्र ने गुरुवार देर रात अपने घर में फांसी लगा ली. परिजनों ने सुबह करीब दस बजे शव को फंदे से लटका देखा तो हड़कंप मच गया. आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. बताया जाता है कि मृतक अत्यधिक शराब का सेवन करता था.
सूचना पर बेंगाबाद थाना के एसआई विजय कुमार मंडल और एसआई रणधीर कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: 18 हजार रुपए रिश्वत लेते सीसीएल के 2 क्लर्कों को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, सेवानिवृत्त कर्मचारी के शिकायत पर कार्रवाई