संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप, मुंडाटांड़ एवं ईटाकुदार पंचायतों में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों के भौतिक सत्यापन हेतु शिविर का आयोजन किया गया.
शिविर के दौरान संबंधित लाभुकों के अभिलेखों का सत्यापन करते हुए योजनाओं की पात्रता की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार अद्यतन की कार्रवाई की गई. साथ ही लाभुकों को योजनाओं से संबंधित प्रावधानों की जानकारी प्रदान करते हुए पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया.
जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने हेतु इस प्रकार के भौतिक सत्यापन अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत, गले में पाए गए निशान ने पुलिस को उलझाया