धनबाद में वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम सह औद्योगिक प्रदर्शनी का समापन

By : News11 Bharat
धनबाद में वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम सह औद्योगिक प्रदर्शनी का समापन

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय के झारखंड राज्य स्थित, एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची के अधीनस्थ कार्यालय शाखा एमएसएमई-विकास कार्यालय, धनबाद द्वारा पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम (वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम)-2025 सह औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन  रेलवे ऑडिटोरियम, धनबाद में किया गया. 

इस अवसर पर एमएसएमई-विकास कार्यालय, राँची के संयुक्त निदेशक एवं कार्यालय प्रमुख,  इन्द्रजीत यादव ने सभी सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों तथा सभी स्टॉलधारकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सका. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बड़े उद्योगों एवं छोटे उद्योगों को एक-दूसरे के सामने लाना एवं उनके बीच समन्वय स्थापित करना था. वही आज के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनबाद विधायक  राज सिन्हा  ने कहा कि  इस तरह के कार्यक्रम निरंतर छोटे-छोटे अंतराल पर झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में होते रहने चाहिए जिससे नए उद्योगों के लगने की संभावना भी बढ़ेगी तथा इससे मेक इन इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में सहयोग मिलेगा. कार्यक्रम के अन्त में सभी प्रतिभागियों को उनके द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 10 सार्वजनिक क्षेत्र एवं सरकारी उपक्रम ने भाग लिया तथा औद्योगिक प्रदर्शनी में लगभग 35 सूक्ष्म एवं लघु उद्यम इकाईयों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें इकाईयों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया. लगभग 110 से ज्यादा एमएसएमई उद्यमियों ने तकनीकी सत्र में भाग लिया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट के बाद धनबाद पुलिस अलर्ट, झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर चलाया जा रहा विशेष जांच अभियान
https://www.news11bharat.com/jharkhand/dhanbad-police-on-alert-after-delhi-blasts-special-investigation-underway-at-jh/97411

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई