वाहनों के सुरक्षा मानकों और परिवहन दस्तावेजों की हुई जांच, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की दी गई चेतावनी

By : News11 Bharat
वाहनों के सुरक्षा मानकों और परिवहन दस्तावेजों की हुई जांच, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की दी गई चेतावनी

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान संचालित किया जा रहा है. इस क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरजा शंकर महतो के मार्गदर्शन में 30 अप्रैल को गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल के समीप मोटरयान निरीक्षक श्री दिलीप कुमार एवं श्री रवि प्रसाद द्वारा स्कूली बसों एवं विद्यार्थियों के परिवहन में संलग्न वाहनों की जांच की गई.

अभियान के दौरान वाहनों के परिवहन संबंधी दस्तावेज जैसे बीमा, फिटनेस, टैक्स, प्रदूषण प्रमाण-पत्र एवं परमिट की जांच की गई. साथ ही निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के परिवहन (ओवरलोडिंग) पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई.

जांच के क्रम में स्कूली वाहनों में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन भी जांचा गया, जिसमें बस के आगे-पीछे “स्कूल बस” अथवा “On School Duty” अंकन, प्राथमिक उपचार बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, खिड़कियों में जाली, सुरक्षित दरवाजा लॉक, विद्यालय का नाम एवं संपर्क संख्या का अंकन, निर्धारित गति सीमा का पालन, चालक के वैध लाइसेंस, परिचालक (Attendant) की उपलब्धता एवं विद्यार्थियों की सूची जैसे प्रावधान शामिल हैं.

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन स्वामी सभी निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें. नियमों की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

जिला प्रशासन द्वारा सभी विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से अपेक्षा की गई है कि वे बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें. विद्यालय यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा संचालित सभी वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप हों, वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों के परिवहन में उपयोग हो रहे वाहनों की सुरक्षा एवं वैधता की जानकारी अवश्य लें. सुरक्षित परिवहन व्यवस्था से ही विद्यार्थियों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं, हजारीबाग की घटना ने खड़े कर दिए बड़े सवाल, क्या सवाल पूछना भी गुनाह हो गया है?

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार