वरुण साहू बने पुनः भाजपा रांची महानगर जिला अध्यक्ष, बधाइयों का तांता

वरुण साहू बने पुनः भाजपा रांची महानगर जिला अध्यक्ष, बधाइयों का तांता

वरुण साहू बने पुनः भाजपा रांची महानगर जिला अध्यक्ष बधाइयों का तांता

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी, रांची महानगर जिला अध्यक्ष के चुनाव की संगठनात्मक प्रक्रिया के अंतर्गत आज प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा की उपस्थिति में समस्त प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए वरुण साहू जी को भाजपा रांची महानगर जिला का अध्यक्ष घोषित किया गया.

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, चुनाव पदाधिकारी प्रेम सिंह, कूंटू बाबू, वरिष्ठ नेता लाल राजेंद्र नाथ शाहदेव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी वरिष्ठ नेताओं ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर बधाई दी.

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी ने श्री वरुण साहू को बधाई देते हुए कहा कि “वरुण साहू के नेतृत्व में भाजपा रांची महानगर में संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा नई कृतिमान स्थापित करेगी. आज झारखंड में चारों ओर विकास कार्य ठप हैं, राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है. ऐसी जनविरोधी सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं को संघर्ष के रास्ते पर चलना होगा.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड को भरपूर संसाधन दे रही है, लेकिन राज्य सरकार उन पैसों की बंदरबांट कर रही है. जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर भाजपा को आंदोलन और तेज करना होगा. वरुण साहू जैसे अनुभवी संगठनकर्ता के नेतृत्व में यह संघर्ष निर्णायक होगा.

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि वरुण साहू जी पार्टी के सुलझे हुए समर्पित कार्यकर्ता हैं. इनके नेतृत्व में पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है.

चुनाव पर्यवेक्षक गीता कोड़ा  ने कहा कि भाजपा की यह प्रक्रिया पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण है. कार्यकर्ताओं की व्यापक रायशुमारी के बाद सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय संगठन की मजबूती को दर्शाता है.

रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि रांची महानगर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है. भाजपा कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर सड़कों पर संघर्ष करेंगे और सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे.

विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि जनता महंगाई, अपराध और भ्रष्टाचार से त्रस्त है. भाजपा ही एकमात्र विकल्प है जो सड़क से सदन तक जनता की लड़ाई लड़ रही है.

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ दायित्व भी है. कार्यकर्ताओं के विश्वास को ताकत बनाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा. जनता की समस्याओं और हेमंत सरकार की विफलताओं के खिलाफ भाजपा का संघर्ष और तेज होगा.

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, रमेश सिंह, संजय जयसवाल, कमाल खान, अमित सिंह,सूरज चौरसिया, अरविंद सिंह, सीमा सिंह, रोशनी खलखो, राजू सिंह, संजीव चौधरी, विनय सिंह, अनीता वर्मा, सुरेश प्रसाद, विकास रवि, बालासाई महतो, वीणा मिश्रा, पूनम जयसवाल, देवेंद्र शर्मा,बिस्वजीत सिंह, अश्विनी सिखुजा, तरुण जयसवाल, नयन परमार,सोनू सिंह,रोमित सिंह, पायल सोनी, प्रकाश साहू, रवि मुंडा, युवराज पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गांडेय और अहिल्यापुर पुलिस ने चलाया संयुक्त वाहन जांच अभियान, सुरक्षा नियमों के पालन की दी नसीहत

संबंधित सामग्री

झारखण्ड केवल खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों का निर्यातक राज्य बनकर नहीं रहना चाहता: हेमंत सोरेन

झारखंड

झारखण्ड केवल खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों का निर्यातक राज्य बनकर नहीं रहना चाहता: हेमंत सोरेन

CII द्वारा आयोजित राउंड टेबल बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड के सतत एवं समावेशी विकास के दृष्टिकोण को रखा

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात 

झारखंड

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात 

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

समस्तीपुर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ एस के चौधरी को आया हार्ट अटैक, पटना जाने के क्रम में तोड़ा दम

बिहार

समस्तीपुर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ एस के चौधरी को आया हार्ट अटैक, पटना जाने के क्रम में तोड़ा दम

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

झारखंड

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात