वैश्य मोर्चा पदधारियों ने देवघर एसपी से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा मुद्दों पर हुई चर्चा

कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया

By : Admin
वैश्य मोर्चा पदधारियों ने देवघर एसपी से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा मुद्दों पर हुई चर्चा

अमरनाथ पाठक/न्यूज11  भारत

देवघर/डेस्क:झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी और केंद्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह ने शुक्रवार को देवघर पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार से शिष्टाचार भेंट की। बाबा बैद्यनाथ की नगरी में पदभार ग्रहण करने पर वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया और आगामी दुर्गा पूजा पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

बैठक के दौरान ध्रुव प्रसाद साह ने देवघर की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज हमेशा प्रशासन के साथ मिलकर शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करता रहेगा। वहीं, जिला अध्यक्ष राजकुमार वर्णवाल ने अपराध नियंत्रण और पुलिस की भूमिका पर बातचीत करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना आज की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

मुलाकात में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे सामुदायिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिला सचिव जितेंद्र चौधरी, राहुल कश्यप सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: गढ़वा उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की अहम बैठक में कई प्रस्ताव पारित

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई