देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में वीआईपी गेट से अवैध प्रवेश पर हंगामा, मंदिर प्रशासन पर उठे सवाल

By : News11 Bharat
देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में वीआईपी गेट से अवैध प्रवेश पर हंगामा, मंदिर प्रशासन पर उठे सवाल

न्यूज11  भारत

देवघर/डेस्क: देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में वीआईपी गेट से श्रद्धालुओं के अवैध प्रवेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया. आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से कुछ लोगों को नियमों के विरुद्ध अंदर जाने दिया जा रहा था. पांडा धर्मरक्षणी सभा के महामंत्री निर्मल झा मंटू की नजर पड़ते ही उन्होंने इसका विरोध किया और मौके पर हंगामा खड़ा हो गया.

निर्मल झा ने प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि आखिर किस आधार पर लोगों को वीआईपी गेट से प्रवेश दिया जा रहा है. मौके पर मौजूद कर्मियों ने इसे प्रोटोकॉल का हिस्सा बताया, लेकिन जब लिखित आदेश दिखाने को कहा गया तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला. बाद में कंट्रोल रूम में भी ऐसी किसी अनुमति से इनकार किया गया.

इस घटना के बाद मंदिर व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. आरोप है कि यह सब अव्यवस्था और राजस्व की हानि का कारण बन रहा है. प्रशासन से मामले की जांच और पारदर्शिता की मांग की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा: स्वर्णरेखा नदी तट पर बम डिफ्यूज करने की तैयारी पूरी, उच्चाधिकारियों के निर्देश का इंतजार

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद