मनोहरपुर में अंग्रेजी शराब दुकान पर हंगामा, बोतलों से हमला, दो घायल

शराब दुकान पर हंगामा

मनोहरपुर में अंग्रेजी शराब दुकान पर हंगामा, बोतलों से हमला, दो घायल

मनोहरपुर के पुराना लकड़ी डिपो के समीप स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में रविवार को शराब को लेकर जमकर हंगामा हुआ.

मनोहरपुर में अंग्रेजी शराब दुकान पर हंगामा बोतलों से हमला दो घायल 

न्यूज11 भारत 
मनोहरपुर/डेस्क:
मनोहरपुर के पुराना लकड़ी डिपो के समीप स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में रविवार को शराब को लेकर जमकर हंगामा हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि शराब दुकानदार और ग्राहक के बीच मारपीट की नौबत आ गई. मिली जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर शराब की बोतलों से हमला कर दिया. इस घटना में नंदपुर निवासी ग्राहक बबलू महतो के माथे पर गंभीर चोट आई, जबकि शराब दुकानदार रिंटू कुमार के दाहिने हाथ में गंभीर चोटें लगी हैं. घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी.

संबंधित सामग्री

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा ने सौंपा प्रभार

झारखंड

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा ने सौंपा प्रभार

लामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव (झा.प्र.से.) विजय वर्मा ने अपने पद का प्रभार रोहित सिन्हा (झा.प्र.से.)  को विधिवत सौंपा.

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर चंदनकियारी में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

झारखंड

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर चंदनकियारी में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह चंदनकियारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026 के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद (शासी निकाय) की बैठक

झारखंड

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद (शासी निकाय) की बैठक

पर्यटन स्थलों के सुचारू रूप से संचालन व रखरखाव हेतु पर्यटन संवर्धन/प्रबंधकीय समितियों का करें गठन

DC ने किया अनुमंडल कार्यालय रामगढ़, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय रामगढ़ का निरीक्षण

झारखंड

DC ने किया अनुमंडल कार्यालय रामगढ़, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय रामगढ़ का निरीक्षण

कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, जनसेवा एवं लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देवरी ओपी पुलिस की कार्रवाई, 100 किलो जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण नष्ट

झारखंड

देवरी ओपी पुलिस की कार्रवाई, 100 किलो जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण नष्ट

अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को हुसैनाबाद के देवरी ओपी क्षेत्र के देवरी कला गांव में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई.